सरायकेला: (Pramod singh) झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड द्वारा सर्वसम्मत्ति से यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष वर्ष 2023 के लिए पत्रकारों को दिये जाने वाले स्व. प्रबुद्ध वाजपेयी स्मृति सम्मान के लिये दो पत्रकार साथियो का चयन किया गया है. बताते चलें कि इस पुरस्कार के लिए कुल पांच पत्रकारों का चयन राज्य भर से किया जाता है. वर्तमान में चयनित किए गए दो पत्रकारों में से एक राजधानी रांची के वरिष्ठतम पत्रकार नवल किशोर सिंह हैं. जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा कालखंड मुखर पत्रकारिता को दिया है. आम जन मानस की आवाज को बुलन्दी देने में इनकी अहम भूमिका रही है.

इस सम्मान के लिए दूसरे बड़े हकदार सरायकेला के जाने माने पत्रकार प्रमोद सिंह का चयन किया गया है. जिनकी मुखर पत्रकारिता इनकी अलग पहचान बनाती है. आगामी प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कार के हकदार पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा.
उक्त जानकारी देते हुए झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता राकेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम हेतु प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी और महासचिव सुनील पांडे की सहमति प्राप्त है. कार्यक्रम की तैयारी एवं राज्य भर से तीन अन्य मुखर पत्रकारों के चयन हेतु दो सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया है. जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर महतो और संस्थापक मधुरेश वाजपेयी सदस्य हैं.

