Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के नगर थाना स्थित शाहपुर मुहल्ले के बांध से पुलिस ने एक नर कंकाल पुलिस बरामद किया है. नर कंकाल मिलने से शहर में हड़कंप मच गया. नर कंकाल देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस नर कंकाल के ऊपर पड़े कपड़े से पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है. पुलिस समझना चाह रही है कि आखिर यह किसका शव है. बताया जाता है कि कुछ बच्चे बांध के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. खेलने के क्रम में बच्चों की नजर वहां पड़े कंकाल पर पड़ी और उनकी चीख निकल पड़ी.…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर नगर निगम के मिरुडीह के काशीडीह में शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्माणाधीन फ्लैट में कोताही बरतने एवं श्रम अधिनियम कानूनों को नजर अंदाज करने एवं उल्लंघन करने के मामले में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने अविनाश इन्फ्रास्ट्रक्चर एलएलपी कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा की है. बता दें कि कंपनी के कॉर्डिनेटर अमित त्रिपाठी को बार- बार अभिलेखो के साथ उपस्थित होने की सूचना देने के बाद भी जब वे उपस्थित नहीं हुए न ही उपस्थित नहीं होने का कारण और ना ही कंपनी के अधिकारियों द्वारा…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ – चक्रधरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर हाई स्कूल तीन मोड़ के समीप गुरुवार को बाइक सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गए. घायलों में पोड़ाहाट बईसाई निवासी रामलाल सुंडी (27), पालुश सामड (37) और सालूका सामड (28) शामिल हैं. आनन- फानन में ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. मिली जानकारी के मुताबिक तीनो युवक सोनुआ से चक्रधरपुर किसी काम से जा रहे…

Read More

आदित्यपुर: गुरुवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की यार्ड में बड़ा हादसा होने से टल गया. जहां विस्तारीकरण के नाम पर काटे गए पेड़ की सूखी लकड़ियों में गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है. फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो रेलवे को…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के सबसे सुदूर क्षेत्र में स्थित गुदड़ी प्रखण्ड कार्यालय में नये बीडीओ का ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके स्वागत किया. गुदड़ी प्रखंड के नये बीडीओ रितिक कुमार ने बुधवार को गुदड़ी प्रखंड कार्यालय पहुंच कर अपना पदभार संभाला. मौके पर ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से ढोल- मांदर बजाते हुए नृत्य करते हुए स्वागत गीत गाकर और माल्यार्पण कर नये बीडीओ का स्वागत किया. ग्रामीणों द्वारा स्वागत किये जाने पर बीडीओ रितिक कुमार ने खुशी जाहिर की और प्रखण्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही.

Read More

रांची: झारखंड में पिछले दिनों ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ख्याति बढ़ गई है. वे सोशल मीडिया के बादशाह बन गए है. हेमंत के आस- पास दूर दूर तक झारखंड का कोई नेता नहीं है. जैसे ही हेमंत की गिरफ़्तारी हुई वैसे ही सोशल साइट “एक्स” (X) पर अचानक फॉलोवर्स की बाढ़ आ गई है. अब एक मिलियन का परिवार हेमंत सोरेन का हो गया है. वहीं फेसबुक पर भी एक मिलियन के करीब पहुंचने वाले है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास अभी काफी पीछे है. बाबूलाल मरांडी का सोशल…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार…

Read More

अदित्यपुर: बिजली विभाग के जूनियर लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों के जुगलबंदी की वजह से क्षेत्र के गरीब उपभोक्ता कराह रहे हैं, जबकि रसूखदार उपभोक्ताओं की चांदी कट रही है. आलम ये है कि लाइनमैन जिस मकान और झुग्गियों की ओर अधिकारियों को इशारा करते है, अधिकारी उसी गरीबों पर जुर्माना ठोंकर अपनी पीठ थपथपाते है. नतीजा गरीबों को न केवल भारी- भरकम जुर्माना चुकाना पड़ रहा बल्कि कोर्ट- कचहरी का चक्कर भी काटना पड़ रहा है. बुधवार को विभाग ने एक और दुर्भवना से ग्रसित कार्रवाई की है, जो क्षेत्र के उपभोक्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं…

Read More

सोनुआ/Jayant Pramanik प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर के पवन चौक पर नगर परिषद की ओर से शिविर लगाया गया. इस मौके पर मौजूद योजना की देखरेख करने वाली सीआरपी मंजू देवी ने कहा कि शिविर दो दिनों तक आयोजित की जाएगी. इसके तहत शहर के चौक- चौराहों पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सब्सिडी पर दिये जा रहे हैं, ताकि स्ट्रीट वेंडर जैसे ठेला- खोमचा लगाने वाले दुकानदार अपनी आय को बढ़ा सकें. छोटे पूंजी से दुकानदार अपनी बड़ी पूंजी बना सकते हैं. इसके लिए बैंक खाता का छायाप्रति, आयु प्रमाण पत्र, पहचान…

Read More

चतरा: जिले के सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को भीषण मुठभेड़ शुरू हो गयी है. इसमें सदर थाना के दो जवान सिकंदर सिंह और सुकन राम शहीद हो गए हैं, जबकि आकाश सिंह नामक जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं. आनन- फानन में घायल जवान को पहले सदर अस्पताल लाया गया. जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी चल रही है. खबर के मुताबिक नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस…

Read More