Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

DESK झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने जारी कर दी है. 21 मार्च को इसके लिए मतदान होना है. शाम पांच बजे चुनाव परिणाम जारी कर दिया जायेगा. इस बीच राज्यसभा की सीट को लेकर “इंडिया” और “एनडीए” के पास अभी भी वही आंकड़ा है, जिस कारण दोनों ही सीटों पर दोनों के प्रत्याशी चुनाव जीत सकते है. इस बार हो सकता है कि समीर उरांव का टिकट भाजपा काट दें क्योंकि वे भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है. इस कारण पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh बड़ा गम्हरिया निवासी अनुसूचित जाति समुदाय की महिला पानेस्वरी नायक ने आजसू नेता संजय तुलसियान एवं उसके बेटे पर बदतमीजी करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एसटी/ एससी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में महिला ने बताया है कि संजय तुलसियान और शुभम तुलसियान ने 3 वर्ष पूर्व जमीन को षड्यंत्र कर धोखे से फर्जी दस्तावेज बना लिया है. इसकी जानकारी उनके स्वर्गीय पति को अंचल कार्यालय में पदस्थापित सीओ मनोज कुमार से मिले. सीओ ने दस्तावेजों की जांच की और पति के सामने पूर्व कर्मचारी विनय सिंह को बुलाकर दिशा- निर्देश दिया.…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार को जागृति मैदान में रविदास विकास समिति आदित्यपुर द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि राजद नेत्री शारदा देवी, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, भाजपा नेत्री रितिका मुखी मौजूद रहीं. अपने संबोधन में पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा संत रविदास भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे. संत रविदास ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी थी. संत रविदास के अनमोल वचनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान उसके…

Read More

DESK आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सूबे में युद्धस्तर पर तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला जारी है. अपने शपथ ग्रहण के बाद फुल फॉर्म में नजर आ रहे सीएम चंपाई सोरेन ने ताबड़तोड़ अधिकारियों का तबादला कर यह संकेत देने की कोशिश की पूरी प्रशासनिक मशीनरी पर उनकी नजर है, हालांकि तब इस स्थानान्तरण के पीछे लोकसभा चुनाव की अधिसूचना को मुख्य वजह बतायी गयी थी. लेकिन अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सभी जिला…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी ने महज छः साल में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशनल की बॉडी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यपण परिषद (नैक) में “ए” ग्रेडिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली नार्थ ईस्ट की यह पहली यूनिवर्सिटी बन गयी है. यहां से अब छात्र- छात्राएं ऑनलाइन डिग्री हासिल कर सकेंगे. शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार अमित श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को दिया. इसमें यूनिवर्सिटी गवर्निंग काउंसिल के तमाम अधिकारी मौजूद थे. video श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अर्का जैन यूनिवर्सिटी बिहार-…

Read More

DESK लोकसभा चुनाव को लेकर धीरे- धीरे “इंडिया” गठबंधन ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है. पहले उत्तर प्रदेश उसके बाद दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने संसदीय सीटों के बंटवारे पर बड़ा समझौता किया है. दोनों दलों ने शनिवार को आम सहमति से घोषणा की कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में 4 पर आप चुनाव लड़ेगी और 3 सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, गुजरात में 26 लोकसभा सीटों में से 24 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 2 पर AAP चुनाव लड़ेगी. इतना ही नहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में…

Read More

DESK शनिवार को उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं. जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई, ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई. ट्रॉली…

Read More

DESK बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले के दोषी रमेश चंदना को गुजरात हाईकोर्ट ने 10 दिन की पैरोल दी है. 5 मार्च को होने वाली अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दोषी रमेश चंदना को 10 दिन की पैरोल दी गई है. चंदना, जिन्होंने पिछले सप्ताह पैरोल के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था, इस मामले में पैरोल पाने वाला यह दूसरा दोषी हैं. “इस आवेदन के द्वारा, दोषी-आवेदक अपनी बहन के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के आधार पर पैरोल छुट्टी की प्रार्थना किया था. “न्यायमूर्ति दिव्येश जोशी ने जारी अपने आदेश में कहा…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत कुछ ही देर में शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचेंगे. जन विश्वास यात्रा को लेकर अभी से ही कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचने लगे हैं. कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया है, इसके अलावा भव्य मंच भी बनाया गया है, जहां तेजस्वी यादव उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. गांधी मैदान के चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती की गई है. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. पूरे गया शहर को राजद के बैनर पोस्टर…

Read More

धनबाद: हाल ही में दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर जिले में योगदान देने वाले सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का एसएसपी एचपी जर्नादन ने ने पोस्टिंग किया है. इसके तहत एसएसपी ने जिले के 33 थानों एवं ओपी का प्रभार सौंपा है. देखें सूची सब इंस्पेक्टर वर्षा रानी मिंज को बाघमारा महिला थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर गिरिधर गोपाल को हरिहरपुर थाना प्रभारी, पवन कुमार को थाना प्रभारी बरोरा, आशीष भारती को थाना प्रभारी बलियापुर, सत्यजीत कुमार को थाना प्रभारी लोयाबाद, जय प्रकाश को थाना प्रभारी, मधुबन, धीरज कुमार को थाना प्रभारी महुदा, सुमन कुमार को थाना प्रभारी तिसरा, सुजीत कुमार…

Read More