Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan बीती देर रात्रि गया- पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से अपाची बाईक पर सवार युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बाइक सवार युवक चाकंद थाना क्षेत्र के किसी गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से चाकंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात जा रही थी, जिसममें शामिल होने के लिए बीआरओ 2 बी के / 3839 नंबर के अपाची बाईक से 4 युवक एक हीं बाईक से बारात जा…

Read More

पटना सिटी/ Sudhanshu Ranjan इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पटना सिटी द्वारा अत्याधुनिक ब्लड बैंक का भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. जिसका शुभारम्भ बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आलेंकर द्वारा किया गया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पटना की मेयर सीता साहू , पटना सिटी के वरिष्ठ समाज सेवी शशि शेखर रस्तोगी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके पंसारी समेत अन्य अतिथि शामिल हुए. मौके पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और ब्लड बैंक से जुड़ी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना. देखें video मौके…

Read More

चांडिल/ Jagannath Chatarjee थाना अंतर्गत लेंगडीह गांव की एक 61 वर्षीय वृद्ध महिला का अर्धनग्न अवस्था में क्षत- विक्षत शव गांव के ही खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. चूंकि घटना स्थल नीमडीह थाना क्षेत्र में पड़ता है इसलिए पुलिस के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या कुछ और. महिला के नाम बिमला महतो बताया रहा है. महिला के पति का नाम गंगाधर महतो है और दोनों का एक दिव्यांग बेटा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है. कि रविवार शाम चार बजे महिला खेत मे पानी देने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के धातकीडीह टर्निंग के पास घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 18 वर्षीय युवक मंगल सिंह हेंब्रम की मौत हो गई. घटना सोमवार की तड़के प्रातः तकरीबन 3: 30 बजे की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायकेला के बड़बिल गांव निवासी 18 वर्षीय मंगल हेंब्रम, 16 वर्षीय समीर जामुदा एवं 18 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम रविवार की रात्रि मागे परब मनाने बड़ा कांकड़ा गए हुए थे, जिसके बाद सोमवार की तड़के प्रातः उक्त तीनों बाइक से धातकीडीह की ओर जा रहे थे. इस दौरान धातकीडीह…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला जिले के राजगनगर प्रखंड की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड गिट्टी और बालू सहित अन्य भारी वाहनों का परिचालन जानलेवा बनता जा रहा है. हैरान करनेवाली बात ये है कि इन वाहनों को लेकर न तो पुलिस न ही परिवहन विभाग की ओर से कभी कोई कार्रवाई की जाती है. नतीजतन ये सभी भारी वाहन दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आ जाएंगे. रात के वक्त भारी वाहन यमराज से कम भूमिका में नहीं होते है. इस दौर इन्हें न आगे दिखता है न पीछे.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik : ईचा खड़काई बांध विरोधी संघ के अध्यक्ष साधो पुर्ती के अध्यक्षता में तांतनगर प्रखंड के तुईबाना मौजा में आपातकालीन स्थिति पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से एक स्वर पर निर्णय लिया कि किसी भी हाल में कुजू डैम को बनाने नहीं दिया जाएगा ताकि यहाँ के आदिवासी, मुलनिवासी का अपना अस्तित्व बने रहे चाहे इस लड़की को लड़ने के लिए कोई भी अड़चनें आए सभी अड़चनों का सम्मना करते हुए इस लड़ाई का असली सैलूशन जब तक नहीं होता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा. विस्थापित क्षेत्र के लोगों ने वर्तमान…

Read More

आदित्यपुर: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली ने कन्या विवाह को लेकर एक बार फिर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया है. ट्रस्ट की ओर से एक कन्या के विवाह में आर्थिक योगदान दिया गया है. मंडली ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोटा पहाड़ निवासी कल्पना प्रधान के विवाह में अपना योगदान दिया. कल्पना के पिता पिता कैंसर पीड़ित है. विवाह सोमवार को लोटा पहाड़ के बेगना मंदिर होनी है. मंडली सदस्य संजीत प्रधान ने बताया कि कल्पना के परिवार की ओर से दान सामग्री के लिए निवेदन किया गया था. मंडली अनाथ कन्या और मंदिर में विवाह हेतु निरंतर सहयोग करती…

Read More

NATIONAL DESK आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रविवार इसकी घोषणा की. पार्टी ने पश्चिम बंगाल के सभी 42 संसदीय सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. एक बड़े फैसले में टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है. अभिषेक कों डायमंड हार्बर से टिकट दिया गया है. वहीं लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर से मैदान में उतारा गया है. पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर से…

Read More

JHARKHAND DESK हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगो में रविवार सुबह से ही टीपीसी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10 बजे इलाके में लोकसभा चुनाव को लेकर सर्च पर निकले सुरक्षाबलों पर टीपीसी उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी. इधर जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियां चलीं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें टीपीसी के उग्रवादी को गोली लगी है. इस घटना में कितनी क्षति हुई है इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार…

Read More

खूंटपानी/ Jayant Pramanik नेहरू युवा केंद्र, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धा भावना को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिवस के उपलक्ष्य में खुंटपानी के पूर्णिया फुटबॉल मैदान में नेहरु युवा केंद्र, प. सिंहभूम चाईबासा एवं युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुखिया सुश्री शुक्रमुनी पूर्ति के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रमेश जमुदा एवं प्रधान तमसोय. दौड़ में प्रथम- जयंती नाग, द्वितीय- सुगंधी पूर्ति एवं तृतीय जस्मि टीयू रही.प्रथम…

Read More