Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

पटना सिटी/ Sudhanshu Ranjan पुलिस ने महज 24 घंटों में रंगदारी कांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम विकास उर्फ राजा, नीतीश कुमार, हेमंत दास और दीपक पासवान उर्फ अल्लाह बताया जा रहा है. इसकी जानकरी देते हुए सिटी एसपी भरत सोनी ने बताया कि 26 फ़रवरी को करीब रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली की बाइपास थाना अंतर्गत रानीपुर के पास एक व्यवसाई के निर्माणधीन साईट पर कुछ अपराधकर्मियों ने फ़ाइरिंग की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस…

Read More

आदित्यपुर: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा को लेकर सरायकेला- खरसावां कांग्रेस प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक बेशर्मी बताया. मंगलवार को स्थानीय स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और गीता कोड़ा पर जमकर निशाना साधा. संजीव श्रीवास्तव ने बाबूलाल मरांडी और गीता कोड़ा को भगोड़ा बताते हुए कहा कि दोनों ही मौकापरस्त राजनीति के माहिर हैं. उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में दोहरे ऊर्जा के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के गया- बोधगया सड़क मार्ग के टेकुना फॉर्म के समीप स्थित आर्यभट्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में शिक्षाविद स्व. मंजू कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया. इस दौरान गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया गया. देखें video इस मौके पर उनके पति डॉ. रामजतन यादव ने कहा कि मंजू कुमारी समाज सेविका के साथ-साथ एक कुशल शिक्षा भी थी. वे हमेशा गरीबों व दलितों की मदद के लिए आगे रहती थी. वे अपने पास आने वाले लोगों की हमेशा मदद…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार की सुबह आरआईटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर के बोनडीह स्थित डीएलडी कंपनी के समीप से एक युवक का क्षत- विक्षत शव मिलने से इलाके में ससनसनी फैल गई. युवक की पहचान सोनाराम केराई के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल तफ्तीश शुरू कर दी गई है. मृतक मूल रूप से सोनुआ का राहनेवला था. यहां बेल्डीह में रहकर मजदूरी का काम करता था. मृतक के पिता ने…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना पुलिस पर चोरी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में रखकर पिछले तीन दिनों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परिजनों ने थाने पर जमकर बवाल काटा. परिजनों ने थाना प्रभारी पर ब्राउन शुगर खिलाकर युवकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. परिजनों ने बताया कि पुलिस दोनों को झूठे मामले में फंसना चाहती है. यदि वे गुनाहगार हैं तो उन्हें जेल भेजे न कि प्रताड़ित करे. उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. बता दे कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र में एक चोरी की घटना घटित हुई थी इसी मामले में…

Read More

Jharkhand Desk झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए तारीखों का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है. एनडीए और इंडिया खेमे में लामबंदी तेज होने लगी है. हालांकि संख्याबल के आधार पर दोनों ही खेमे से एक- एक प्रत्याशी आसानी से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं. मगर नेवी रिटायर्ड कैप्टन राजेश कुमार के हालिया गतिविधियों और सत्ताधारी दल झामुमो से नजदीकियों से “इंडिया” खेमे का पेंच फंस सकता है. ऐसा भी संभव है कि यहां क्रॉस वोटिंग की नौबत आ जाए.  आपको बता दें कि वर्तमान राज्यसभा सांसद समीर उरांव और धीरज साहू का कार्यकाल इसी…

Read More

खरसवां/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिले के भू- माफिया किसी भी जमीन की खरीद- बिक्री और सौदा करने से डरते नहीं हैं. इसमें अंचल कार्यालय की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. बावजूद इसके अंचल कार्यालय से इंसाफ नहीं मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है. जिससे सरकार की भी किरकिरी हो रही है. हाल ही में गम्हरिया में होनेवाले नगर निगम के प्रस्तावित भवन के लिए होनेवाला शिलान्यास कार्यक्रम टालना पड़ा. यदि अंचल कार्यालय से सही रिपोर्ट दिया गया होता तो इसकी नौबत नहीं आती. हालांकि इसका खामियाजा अंचल अधिकारी को भुगतना पड़ा. रातोंरात उनका तबादला…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik प्रखण्ड के सभी स्कूलों के रसोईया- संयोजिका संघ के सदस्यों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा. मौके पर संघ के सदस्यों ने मानदेय लागू करने, स्थायी करने, 5 लाख का निःशुल्क बीमा लागू करने और अन्य मांगो को लेकर संघ द्वारा 18 मार्च से हड़ताल पर जाने के निर्णय से अवगत कराया. मौके पर संघ के सदस्यों ने कहा कि वे स्कूल में 9 बजे से 3 बजे तक काम करते हैं और दूसरा कोई काम नहीं कर पाते हैं. इसलिये सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिये…

Read More

चक्रधरपुर /Jayant Pramanik शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निमार्ण कामगार यूनियन की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश उरांव ने की. जहां मजदूरों की समस्या पर मुख्य रुप से चर्चा की गई. साथ ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान पर विचार- विमर्श किया गया. इससे पूर्व भारत माता व दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर के समीप दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश उरांव ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का निपटारा संगठित होकर ही होगा. मजदूरों…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन करने पर आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी धीमान रामहरि गोप ने कहा कि गीता कोड़ा और मधु कोड़ा यानी कि कोड़ा दंपति बिना विचार के नेता हैं. भाजपा उनका इस्तेमाल करेगी और समय आने पर कोड़ा दंपति को फेक देगी. कोड़ा दंपति को सिंहभूम से हटाने के लिए युवाओं को एकजुट होना अति आवश्यक है नहीं तो दीमक की तरह दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्य समुदाय को बर्बाद कर देगी कांग्रेस और भाजपा. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक जैसी ही हैं. एक सिक्के…

Read More