Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: जमशेदपुर टाटा ग्रुप का मंदिर है. यहां से हमें वैश्विक चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है. हर साल हम यहां अपने संस्थापक के जयंती के मौके पर आकर उन्हें नमन करते हैं और यहां से दुनिया की चुनौतियों का सामना करने का प्रण लेकर जाते हैं. रविवार को बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में चंद्रशेखरन ने शहर वासियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. बता दें कि टाटा समूह आज अपने संस्थापक की 185 वी जयंती मना रहा है. जमशेदपुर में टाटा स्टील परिसर में रविवार को आयोजित जेएन टाटा के जयंती समारोह में समूह के चेयरमैन एन…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney शनिवार देर रात कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा मोड में तेज रफ्तार 407 वाहन ने पलटी मार दी. जिसमें वाहन चालक बाल- बाल बच गया और आरएस मटेरियल सड़क पर बिखर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 407 वाहन संख्या JH05J 9053 आरकेएफएल प्लाट 7 से मैटेरियल लोड कर आदित्यपुर स्थित प्लाट 3 जा रही थी. जहां तेज रफ्तार होने के चलते कांड्रा मोड में टोल से पहले घुमावदार मोड पर घूमने के दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गई. वहीं आर एस मटेरियल भी सड़क पर बिखर गया.जिसकी सूचना तत्काल टोलकर्मियों द्वारा…

Read More

जमशेदपुर: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के जुबिली पार्क के सजावट का उदघाटन किया. चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. इसके साथ ही लौहनगरी जमशेदपुर परिलोक में तब्दील हो…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में शनिवार को नवीं बोर्ड की परीक्षा देने गोईलकेरा क्षेत्र से आये दर्जनों नाबालिग स्कूली बच्चों को मोटरसाईकिल चलाते हुए पाये जाने पर पुलिस ने रोका. बता दें कि बाइक चलाकर परीक्षा देने आये ये सभी बच्चे महज 12- 13 वर्ष के उम्र के थे. इन बच्चों में से कई बच्चों के पास हेलमेट भी नहीं थे. पुलिस ने इन बच्चों को उनके बाइक के साथ सोनुआ थाना लाकर काफी देर समझाया और चेतावनी देते हुए बाइक चलाने से मना किया. इसके बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया.

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप अर्थ एनक्लेव के बंद पड़े चार फ्लैट में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जबकि एक फ्लैट का ताला तोड़ा है. चोरों ने यहां लगभग एक करोड रुपए के नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है. वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी वासियों में कोहराम मच गया है. चोरों ने फ्लैट संख्या 304, 104, 406, 404 और 403 का ताला तोड़कर उसमें रखे तिजोरियों और अलमारी से नगदी और जेवरात की…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित न्यू लाइफ नर्सिंग होम पर प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया. घंटों हंगामा करने के बाद भी जब प्रबंधन ने जिम्मेदारी नहीं ली तब प्रसूता को लेकर परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे. जहां महिला के पति ने डॉक्टर वीणा सिंह के खिलाफ गलत इलाज और सर्जरी के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वैसे महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. क्या है मामला महिला के पति विशाल वर्धन ने बताया कि उनकी…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल के आसंगी मौजा के खाता संख्या 187 एवं प्लॉट संख्या 88, 93, 94 और 96 रकबा करीब तीन एकड़ जमीन को लेकर सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है. सीओ कमल किशोर ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख सकती है. विदित हो कि उक्त भूखंड पर नगर निगम का प्रस्तावित भवन बनाना था. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी. बीते 24 फरवरी को मुख्यमंत्री को शिलान्यास करना था, मगर एन मौके पर कथित कब्जाधारी रितेश भालोटिया ने हाई कोर्ट से स्टे…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल डैम रिजॉर्ट के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल अवस्था में पड़ा हुआ एक युवक को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य गोपेश महतो ने उठाकर अपने निजी वाहन से चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. युवक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के दालग्राम निवासी मंगल गोप के रूप में की गई. मंगल घर से निजी कार्य से चांडिल बाजार आने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी सड़क पर अपने गाड़ी से गुजर रहे झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया गया. इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा गीत- संगीत की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एलपी शाही ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है. video उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar पीएम मोदी शनिवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं. इधर एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल लिया है. बता दें कि औरंगाबाद से पीएम मोदी बिहार को करोड़ो की सौगात देंगे. साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. शनिवार को जिला पुलिस- प्रशासन ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की पूरी तैयारियां कर ली गई है. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कल प्रधानमंत्री औरंगाबाद से करोड़ो रुपए की सौगात बिहार सरकार को…

Read More