Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया/ Bipin Varshney बीती रात थाना क्षेत्र के गंजिया बराज के समीप सड़क दुर्घटना में मारे गए नुवागढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद शुक्रवार को मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गम्हरिया थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. परिजनों ने बताया कि उक्त मामले में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में रिकी महंती (मृतक) की मौत हुई है. पुलिस को इसकी जानकारी होने के बाद भी आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई हैं. घटना के बाद से सभी फरार…

Read More

SARAIKELA DESK आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम संसदीय सीट को लेकर इंडिया गठबंधन में अबतक कोई नाम सामने नहीं आया है. एनडीए ने जहां गीता कोड़ा को यहां से प्रत्याशी बनाया है वहीं इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट झामुमो के कोटे में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा इस सीट से किसको टिकट देगी यह तय नहीं हुआ है. अंदरखाने की मानें तो जिला कमेटी की ओर से पार्टी आलाकमान को मंत्री और चाईबासा से तीन बार विधायक चुने गए दीपक बिरुआ, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव विधायक निरल पूर्ति और सोनाराम देवगम के नामों का हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव केंद्रीय कमिटी को…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. टीम को नक्सलियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर कामयाबी मिली है. जिला के प्रधानघाट के बीच जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी, हैंड ग्रेनेड एवं डेटोनेटर को बरामद कर सुरक्षाबलों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. अभियान के दौरान 4 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड एवं 2 डेटोनेटर बरामद किया गया. विस्फोटक ऑपरेशन में बाधा डालने व…

Read More

राजनगर/ Dipak Mahato : समय शाम के 5 बजे. इस वक्त राजनगर सीएचसी के इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन प्रवेश करते ही कुछ मरीज डॉक्टरों के इंतजार में दिख गए पर ना तो डॉक्टर दिखे और ना ही नर्स. सन्नाटा इस कदर छाया हुआ था कि इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन में लगा पंखा दीवार में लगी कैलेंडर को उड़ा रही थी. बाहर एक पेशेंट इलाज के डॉक्टर के इंतजार में बैठा राह तक रहा था कि कब डॉक्टर साहब आयेंगे और उनका इलाज करेंगे. खैर डॉक्टर साहब तो नदारद रहे. इस मामले में जब चिकित्सा पदाधिकारी को फ़ोन कर जानकारी लेने की कोशिश…

Read More

गम्हारिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया में सरकारी नाले का अतिक्रमण कर कंपनी स्थापित करने की शिकायत पर जांच करने गए अंचल कर्मियों के साथ कंपनी कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया. इस दौरान घटनास्थल पर खबर संकलन कर रहे दिव्यांग पत्रकार जगबंधु महतो के साथ मारपीट भी की गई. मारपीट का आरोप हरिश व संदीप समेत कंपनी के कर्मियों पर लगा है. सभी ने दबंगई से पेश आते हुए जगबंधु का मोबाइल छीन मारपीट कर घायल कर दिया. जगबंधु महतो ने इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. जब तक पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग खड़े हुए.…

Read More

जमशेदपुर : गुरुवार को इंडस्ट्रियल एस्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो ) का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष रुपेश कतरियार के नेतृत्व मे सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर विनोद कुमार गुप्ता से बिस्टुपुर स्थित उनके मुख्यालय मे मिला. इस दौरान उनका अभिनन्दन किया गया जिसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्योगों के अपने संगठन सदस्यों द्वारा उठाई गई जीएसटी विभाग से आ रही बहुत सी समस्याओं के निवारण एवं विभाग के ध्यानाकर्षण हेतु मांग को देखते हुए समस्याओं को रेखांकित कर एक 5 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. सभी बातों को जीएसटी कमिश्नर ने ध्यान से सुना और बिंदुवार सभी के संभावित…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (kebu) अनुमंडल क्षेत्र धुनाबुरु पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा धुनाबुरु एवं आसन्न ग्रामो में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण 92 करोड़ 83 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा. विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना से चांडिल प्रखंड के 6 पंचायत व ईचागढ़ प्रखंड के 5 पंचायत के 71 गांव व 9 हाजार 9 सौ 65 परिवारों के बीच जलापूर्ति होगा. विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy प्रखंड के ईचा बांध परियोजना डूब क्षेत्र के कुजू एवं हेरमा पंचायत के ग्राम प्रधानों को पांच वर्षों से मानदेय से नहीं मिला है. इसको लेकर गुरुवार को अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा को ग्रामप्रधानों ने मांग पत्र सौंपा. सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि ईचा बांध डूब क्षेत्र के ईचा, रेंगालबेड़ा, देहुरीडीह, महुलडीह, नीमडीह, बालीडीह, मझगांव, बन्दोडीह, सरजोमडीह, बड़डीह गांव के ग्राम प्रधानों को सरकार ने मानदेय से वंचित रखा है. ग्रामप्रधानों से सीओ से पूछा कि आखिर क्यों डूब क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने शीघ्र मानदेय…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा की अनुशांसा पर खरसावां के महतो बहुल क्षेत्र‌ जोरडीहा में 85. 51 लाख की लागत से कला संस्कृति भवन का निर्माण कराया जायेगा. जानकारी के अनुसार जोरडीहा गांव में कला संस्कृति भवन का शिलान्यास 15 मार्च को किया जायेगा. गौरतलब है कि बड़ाबाम्बो क्षेत्र में लंबे समय से कला- संस्कृति भवन के निर्माण की मांग होती आ रही है.अब लोगोंं की मांग पूरी होने को है. कला संस्कृति भवन के निर्माण के लिये केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने सांसद फंड से 20 लाख की राशि उपलब्ध कराया है. जबकि…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखण्ड में आजसू पार्टी के सभी पंचायत प्रभारियों एवं विभिन्न ग्राम के प्रभारियों के साथ मिलकर गुरुवार को अशोक काम्प्लेक्स भवन में एक बैठक किया गया. जिसमें पार्टी को मजबूत करने लेकर चर्चा किया गया. सभी अनुषंगी इकाई का फाइनल लिस्ट सभी पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों को रविवार मीटिंग में देने के लिए चर्चा किया गया. मौके पर आजसू पार्टी के प्रखण्ड प्रभारी -जोगेंद्र बंकिरा, प्रखण्ड अध्यक्ष सुयोग महतो, सन्तोष महतो, श्यामू महतो, अर्जुन महतो एवं काफी संख्या में पार्टी के सदस्य उपस्थित थे.

Read More