Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के गुंडरी सप्ताहिक बाजार में पीएलएफआई समर्थक को उसके अपने साथियो ने ही गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. मृतक का नाम मतीयस टूटी उर्फ़ मंगरा है. मंगरा गुदड़ी थाना क्षेत्र के बरकेल गांव का रहने वाला था. मंगरा को तीन गोली मारी गई है. मामले को लेकर सूचना है कि पीएलएफआई संगठन के अन्य साथियो ने ही उसकी हत्या की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगरा संगठन के नाम पर लेवी वसूल रहा था. और लेबी का…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकिज के पास टैंकर को मोड़ने के दौरान एक व्यक्ति टैंकर के पिछले चक्के के चपेट में आ गया. घटना के बाद टैंकर चालक विश्वजीत साव ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गम्हारिया निवासी के रूप में की गई है. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक विश्वजीत को हिरासत में ले लिया वहीं पुलिस ने टैंकर को भी जब्त कर लिया है. विश्वजीत ने बताया कि वह स्टार टॉकिज…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार दोपहर कांड्रा मोड़ पर एक तेज रफ्तार हाइड्रा बम्फर में उछलते हुए अनियंत्रित होकर वन क्षेत्र में जा घुसा. हालांकि घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वन विभाग का एक जीवित साल का पेड़ टूटकर धराशायी हो गया. वहीं घटना के बाद ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया. इधर सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं लगभग एक घंटा बाद दुर्घटना ग्रस्त हाइड्रा को देखने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार ने कार में टक्कर मार दी. जिसमें जहां कार का टायर फट गया.…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) अनुमंडल थाना अंतर्गत रासुनिया पंचायत के सुखसारी स्थित छोटा तालाब से सोमवार को एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान हाथीनादा निवासी थुमु माझी (31) के रूप में हुई है. इधर सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि युवक को मिर्गी का दौरा आता था. आशंका जताई जा रही है, कि नहाने के क्रम में युवक को मिर्गी का दौरा आ गया होगा, जिससे वह डूब…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर में एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, जहां आगलगी की घटना के बाद दुकानदार ने मकान मालिक पर ही जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पीड़ित मकान मालिक ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. video इस संबंध मेरे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ मोहल्ला के समीप रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि गत दिनों उनके मकान में देर रात्रि आगलगी की घटना हुई. स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई की आपके मकान में आग लग गई है. उन्होंने बताया कि उस समय…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में गया पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं. हम सबों को घर गृहस्ती चलाने में न जाने कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वही प्रधानमंत्री मोदी पूरा देश चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे काम करते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व पटल पर बहुत प्रतिष्ठा पा रहा है. देश में चहुमुखी विकास हो रहा है. विभिन्न क्षेत्रों में लगातार काम हो रहे हैं. हमारे देश…

Read More

खूंटी: रविवार को खूंटी बीजेपी का लोकसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा के विधायक कोचे मुंडा की उपस्थिति में हुई. इस दौरान पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे. जिनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया साथ ही दूसरी बार लोकसभा भेजने का संकल्प लिया. मौके पर अर्जुन मुंडा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा चुनाव के लिए आज शंखनाद हो चुका है. तीसरी बार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik रविवार को डोबो से होकर गुजरनेवाली स्वर्णरेखा नदी में डूबने से जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले वरुण बागची नामक छात्र की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि वरुण अपने छः- सात दोस्तों के साथ डोबो के स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गया था. जहां स्नान करने के दौरान वरुण नदी के अंदर गहरे पानी में चला गया उसे बचाने के लिए उसके चार दोस्तो ने नदी में छलांग लगा दी. इसमें से तीन दोस्त भी डूबने लगे तब आसपास के लोगों ने सभी को सकुशल बाहर निकला और चारों को लेकर…

Read More

आदित्यपुर: इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिष्ठित कंपनियों में शुमार आरएसबी ट्रांसमिशन यूनिट 1 में रविवार को एक तेंदुआ नजर आया इसके बाद कंपनी परिसर में अफरा- तफरी मच गई. मजदूर इधर- उधर भागने लगे पहले तो किसी को भरोसा नहीं हुआ बाद में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें एक तेंदुआ चहल कदमी करता नजर आया इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में यह खबर जंगल की आज की तरह फैल गई. अहम सवाल ये है कि आखिर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुआ कैसे घुसा ? हालांकि सूचना के बाद कंपनी के अधिकारी और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई…

Read More

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिष्ठित कंपनियों में शुमार आरएसबी ट्रांसमिशन यूनिट 1 में रविवार की सुबह एक तेंदुआ के घुसने से अफरा- तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले से एक मजदूर भी घायल हुआ है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और कंपनी प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि अब तक तेंदुए को काबू में नहीं किया जा सका है. सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के चहल कदमी करते वीडियो कैद हुए हैं आप भी देखें. video

Read More