Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मनन मिश्रा को राज्यसभा सदस्य मनोनीत होने पर पटना में जाकर विष्णु चरण चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे. इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है. यह हमारे समाज के लिए भी गर्व का विषय है. मनन मिश्रा का शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी के जाल में पूरी तरह फंस चुके है. उनका निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा. भाजपा किसी का नहीं है जो भाजपा में गया उसका राजनीतिक कैरियर बर्बाद हो गया. भाजपा ने हेमंत सरकार को गिराने के लिए साजिश रची थी जो सफल नहीं हो सका. मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आगे कहा कि जो भी नेता डर से या पैसे के लालच में भाजपा में गए उसकी खराब दुर्दशा हो गई…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope प्रखंड के बड़ा सिजुलता में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दुर्योधन महाकुड़ ने बताया कि बड़ा सिजुलता में 2018 से दही- हांडी महोत्सव मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला पर आधारित दही- हांडी फोड़ने की परंपरा है, इसलिए गांव के छोटे- छोटे बच्चों को राधा- कृष्ण और सुदामा के वेश- भूषा में सजा कर गांव भ्रमण किया गया. इस मौके पर गांव के सभी बड़े- बुजुर्ग महिला- पुरुषों की उपस्थिति में पूजा- अर्चना कर रंग- अबीर…

Read More

खरसावां: खरसावां के राधा माधव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन संध्या में स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक पृथ्वीराज सिंहदेव और अर्जुन कर चौधरी ने मधुर भजन पेश कर समा बांध दिया. प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत ऐसी लगी लगन, मीरा हो गई मगन… काडिया रे काडिया सुनी काडिया… गीत को लीगों ने खूब पसंद किया. वहीं भगवान कृष्ण के विभिन्न लीलाओं पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. पृथ्वीराज सिंह देव ने कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु कृष्ण की वंदना के साथ की. इसके बाद जगन्नाथ की आराधना पर आधारित गीतों…

Read More

आदित्यपुर/ Shubham Mishra मंगलवार तड़के अपराधियों की गोली से घायल कुख्यात अपराधी सुभाष प्रामाणिक को टाटा मुख्य अस्पताल प्रबंधन ने कोलकाता रेफर कर दिया है. परिजन उसे विशेष एम्बुलेंस से कोलकाता लेकर गए हैं. विदित हो कि मंगलवार तड़के अपराधकर्मी सुभाष प्रामाणिक सालडीह बस्ती स्थित अपने घर के बाहर टहल रहा था. तभी पांच से छः अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी. बताया जाता है कि उसे चार गोलियां लगी है. पुलिस ने मौके से चार- पांच खोखा बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. सभी अपराधी बस्ती के ही बताए जा…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर जिले के मुखिया भी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर जिला मुखिया संघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए. इसे लेकर जिला मुखिया संघ सरायकेला- खरसावां के जिला सचिव पियो हांसदा के नेतृत्व में जिले के सभी मुखियाओं ने जिला समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा. video इसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि जिले के सभी मुखिया अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे. आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं आचरण प्रमाण पत्र शैक्षणिक को छोड़कर चार…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh 22 जुलाई से लगातार 37वें दिन मनरेगा कर्मी हड़ताल को लेकर धरना स्थल पर डटे हैं. हड़ताल से मनरेगा के कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है. मनरेगा संघ के जिला अध्यक्ष शंकर सतपति ने कहा इससे पहले मनरेगाकर्मियों ने तीन दिन सांकेतिक रूप से सत्याग्रह किया था. उन्होंने कहा वह करीब 20 वर्ष से कार्य कर रहे हैं. उनकी सेवा स्थाई की जाए. बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने उनकी स्थाईकरण की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था लेकिन सरकार बनने के चार साल…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar तेजस्वी की आवाज किसी गायक जैसी मधुर नही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी इस गायकी को लोग सुन रहे हैं. गाना सुनने के पीछे का तर्क यह है कि वह इस गाना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का तंज कास रहे हैं. वह गाना के माध्यम से कह रहे हैं – आपलोग सबलोग देखे होगे न गोविंदा के मूवी का गाना.. अरे तुम तो धोखेबाज हो.. अरे देखे हैं कि नहीं देखे हैं.. अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो.. अरे रोज- रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar बुधवार को संसदीय क्षेत्र के गुरारू में देश के गृह मंत्री अमित शाह एक जन सभा को संबोधित करने पहुंचे. जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड किया वैसे ही यादव जाति के कुछ युवाओं की टोली ने बीजेपी मुर्दा बाद, अमित शाह मुर्दाबाद और लालू यादव जिन्दाबाद तेजस्वी यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे. विरोध का विडियो आप इस विडियो में सुन सकते है. जिसमें विरोध करता ने यह साफ कहा है कि बिहार गोवार की धरती पे स्वागत नहीं विरोध होगा. वायरल वीडियो में युवाओं द्वारा यह कहा जा रहा कि जब बिहार…

Read More

गया/ Pradeep Ranajan भारत के गृह मंत्री अमित शाह आपसे कुछ ही देर में गया जिले के गुरारू प्रखंड पहुंचेंगे, जहां गुरारू प्रखंड के सर्वोदय हाई स्कूल के प्रांगण में विशाल मंच बनाया गया है. जहां से वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. वही उनके आगमन के पहले से ही मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पशुपति पारस, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सहित कई नेता मौजूद हैं. देखें video वहीं भाजपा नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ मरांडी…

Read More