Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली 2025 से मुंडारी भाषा को जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से हटाने के फैसले पर पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपकर मुंडारी भाषा को जेटेट परीक्षा में शामिल करने का अनुरोध किया है. *मुंडारी भाषा का महत्व.* नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मुंडारी भाषा भगवान बिरसा मुंडा की भाषा है और इसे हटाना उनके और खूंटी के छात्रों के साथ अन्याय होगा. उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान और अस्मिता की नींव…

Read More

आदित्यपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरते जा रहे नगर निगम के प्रशासक ने नगर वासियों का ध्यान भटकाने के लिए एकबार फिर से अतिक्रमण हटाने का कागजी ढोल बजाया है जिसका फूटना तय है. विदित हो कि पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही ढोल बजाया था, जो बजा मगर बीच में ही फूट गया. नतीजा अभियान के बंद होते ही दोगुने गति से थाना रोड का अतिक्रमण हो गया. केडिया पेट्रोल पंप के समक्ष की स्थिति ज्यादा खतरनाक हो चुकी है. इसके अलावा सर्विस रोड, थाना रोड, शहरी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच पथ, जियाडा के आगे रोड, आकाशवाणी चौक,…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम की मेहरबानी कहें या भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा इसका जीता- जागता उदाहरण वार्ड 17 में निर्माणाधीन समय कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट सहारा सनराईज पॉइंट के लिए पास किया गया नक्शा है. इसके लिए 12×14 मल्टी स्टोरी बिल्डिंग निर्माण का नक्शा पास किया गया है. नियम के अनुसार यहां कम से कम 25 फीट की सड़क की अनिवार्यता होनी चाहिए, जबकि सनराइज पॉइंट जाने का रास्ता मात्र 16 फीट है. *सरकारी भूमि को घेरकर बना दिया गेट* समय कंस्ट्रक्शन द्वारा यहां बिल्डर सह समाजसेवी रविन्द्र सिन्हा की जमीन को हड़पने की नियत से सरकारी जमीन पर कब्जा कर…

Read More

दरभंगा: बिहार के मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के बेटे विभूति कुमार यादव जो दरभंगा के लहेरिया सराय स्थित अपने घर बंगाली टोला से रविवार की सुबह अचानक लापता हो गए थे, जिनको दरभंगा पुलिस ने आज सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन मोड़ के पास एक बगीचे से सकुशल बरामद कर लिया है. वह कल सुबह से घर से लापता थे. जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के टीम को लगा दिया था जिसका परिणाम सामने आया. सांसद अशोक यादव ने कहा कि बेटा रातभर सोया नहीं है. शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान हैं.…

Read More

गिरिडीह: जिले के तिसरी पुलिस ने रविवार की देर रात शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है. जहां पुलिस ने टोयोटा कार से बिहार ले जा रहे शराब की खेप को जब्त कर लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टोयोटा कार चंदौरी होते हुए बिहार जा रही है. इस गाड़ी में काफी मात्रा में शराब लोड थी और दो व्यक्ति सवार थे. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने चंदौरी पहुंचकर गाड़ी को रोका और तलाशी ली. गाड़ी की तलाशी में 15 कार्टन और…

Read More

बक्सर: सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थाना घाट के पास और राजपुर थाना क्षेत्र में हुई. बताते चलें कि सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे छुप गए थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई. आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस कर बेहोश हो गए.…

Read More

जमशेदपुर/ Afroj Mallick जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र स्थित सीटू तालाब में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां स्थानीय निवासी सूरज पूर्ति, जो अधेड़ उम्र के थे, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्नान करने गए थे. स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. मौके पर केवल उनका परिवार मौजूद था कोई और आसपास नहीं था, जिससे समय रहते कोई मदद नहीं मिल सकी और सूरज पूर्ति की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई. जैसे टेल्को थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंची और गोताखोरों द्वारा घंटों…

Read More

रामगढ़/ Anuj Kumar जिले के भदानी नगर ओपी अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दो बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है, लेकिन इलाके में अफरातफरी मच गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ, पतरातू इंस्पेक्टर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी जांच कर रही है. *रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा* फिलहाल किसी गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन गोलीबारी की इस घटना…

Read More

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में बीती रात हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी में वैशाली पुलिस और एसटीएफ की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी राजीव माली को गोली लगी. मालूम हो कि राजीव माली पर हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. वह सदर थाने में रंगदारी और गोलीबारी के मामले में वांछित था. गोली लगने के बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. राहत की बात यह है कि पुलिस टीम में…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सामाजिक सारोकार व जन सेवा के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा बैशाख संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को लोगों के बीच चना, गुड़, जल व शरबत का वितरण किया गया. सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक में गुरुवार को आदर्श युवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने राह चलते राहगीर, छात्र छात्राओ व आम जन के बीच चना- गुड़ व शरबत का वितरण किया. इस दौरान राह चलते राहगीरों व बच्चों को सड़क में रोककर उनका सेवा किया गया. आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के राजेन्द्र प्रधान ने बताया इस भीषण गर्मी में…

Read More