Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सुनील कुमार द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत पेयजल एवं सीवरेज के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं करने पर डीबार कर टर्मिनेट करने की अनुशंसा की है. सचिव के इस ऐतिहासिक निर्णय का सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने स्वागत किया है. मालूम हो कि आदित्यपुर में 255.15 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम निर्माण कार्य का ठेका 23 नवंबर 2017 को जुडको एवं सापुड़जी पलोनजी…

Read More

चाईबासा: पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चाईबासा- सरायकेला जिला के बॉडर पर टोला थाना क्षेत्र के चितपील गांव के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. जहां सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 14 आईईडी बरामद किया है. इसके साथ ही नक्सली डम्प से 52 नग पॉली बैग में सफेद पाउडर जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है, उसे बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टि से सुरक्षाबलों ने डम्प को ध्वस्त कर दिया. यह अभियान पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक चलाया गया.

Read More

गया/ Prdeep Ranjan जैसे- जैसे बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, तरह- तरह के ज्वलंत मुद्दे चर्चा का विषय बन रहे है. जिले में अब सड़कें राजनीति मुद्दा बन गई हैं. गुरुआ विधानसभा की सड़कों को लेकर राजद विधायक विनय कुमार और भाजपा अनुसूचित आयोग के सदस्य अमित दांगी आमने- सामने हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. साथ में सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. भाजपा नेता अमित दांगी का आरोप है कि क्षेत्र में दर्जनों सड़कों की मरम्मती नहीं…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, चांडिल, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. उक्त अपराध गोष्ठी में मई माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं मई माह में निष्पादित कांडो/ यूडी कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए जून माह में अधिकाधिक निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. इस दौरान मई माह में 3 या 3 से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को एक- एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ और सोनुआ रेलवे स्टेशन के बीच लोटापहाड़ स्टेशन के पास बीती रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. देर रात एक ट्रेन के चालक ने डाउन रेलवे ट्रैक के बीच शव को देखकर लोटापहाड़ स्टेशन को सूचना दी. जिसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया. सूचना पर सोनुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया. मृतक व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से वार करने का जख्म है. जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी लाठी डंडे से…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने फास्टैग के रिचार्ज और महंगे टोल टैक्स से मुक्ति को लेकर बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है. 15 अगस्त 2025 से फास्टैग के नए नियम की शुरुआत हो रही है, जिससे आम लोगों की सड़क यात्रा आसान, सस्ती और सुविधाजनक हो जाएगी. *नए नियम की खासियतें* इसके तहत केंद्र सरकार एक नया फास्टैग पास शुरू करने जा रही है, जिसकी सालाना कीमत ₹3000 होगी. यह पास एक साल या 200 ट्रिप तक वैध रहेगा. इससे बार- बार के फास्टैग रिचार्ज से मुक्ति मिलेगी और महंगे टोल टैक्स का भुगतान भी नहीं…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney जिले में अवैध बालू के कारोबार पर रोक के बावजूद यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है. ओवरलोड बालू लदे हाईवा मुख्य मार्गों से होकर गुजरते देखे जा सकते हैं. इन वाहनों में क्षमता से अधिक बालू लदा होता है, जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है. कांड्रा- चौका मार्ग पर स्थित गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा और कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में इन ओवरलोड वाहनों को देखा जा सकता है. इससे पता चलता है कि बालू माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा…

Read More

बोकारो: जिले से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. घटना 15 जून 2025 की है. जहां जिले के हरला थाना अंतर्गत बरुआ घाट में चास के रहने वाले 24 वर्षीय अमन कुमार नहाने के दौरान पानी में डूब गया. *वीडियो में कैद हुई दर्दनाक घटना.* इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि अमन को बचाने के लिए कई युवकों ने पानी में कूदकर प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. वीडियो देखकर लोगों की आंखें नम हो…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड- 17 में निर्माणाधीन सहारा सनराईज प्रोजेक्ट द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की खबर पर संभवतः बुधवार को मुहर लग सकती है. सूत्रों की मानें तो बुधवार को अंचल प्रशासन खाता संख्या 90 के प्लॉट संख्या 1385 और 1386 की जांच कर सकती है. साथ ही खाता संख्या 308, प्लॉट संख्या 1389 (अनाबाद बिहार सरकार) की जमीन पर सोसायटी के निर्माणधीन गेट की जांच कर सकती है. *एडीसी के आदेश पर जांच* विदित हो कि बिल्डर सह समाजसेवी द्वारा उपायुक्त कोर्ट में उनके साथ हुए फर्जीवाड़े की शिकायत की गई है. डीसी ने डीसी…

Read More

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में NH33 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक हाइवा और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में 12 से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बस चाकुलिया से टाटा जा रही थी, जिसमें 40 से 45 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा रॉन्ग साइड से आ रही थी और बस में जोरदार टक्कर मार…

Read More