Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर/Afroj Mallick बिष्टुपुर वूमेनस कॉलेज के समीप महिंद्रा शोरूम में बिजली कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, मृतक की पहचान जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद गब्बर के रूप में की गई है. मोहम्मद गब्बर महिंद्रा शोरूम में मेन लाइन से वायरिंग का कार्य कर रहा था, उनके साथ एक हेल्पर भी मौजूद था, कार्य के दौरान गब्बर अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और सड़क पर गिर पड़ा, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने…

Read More

कपाली/Afroj Mallik बारिश के मौसम में कपाली की हालत किसी टापू से कम नहीं होती, चारों ओर पानी ही पानी, सड़कें गायब, गलियाँ कीचड़ से लबालब और नालियों से उफनता गंदा पानी, यहां के लोगों की रोज़मर्रा की कहानी बन चुकी है. सबसे दुःखद पहलू यह है कि छोटे-छोटे बच्चे इसी हालात में हर रोज़ स्कूल और ट्यूशन जाने को मजबूर हैं, जलजमाव और फिसलन भरी सड़कों से होकर बच्चों का स्कूल पहुंचना किसी युद्ध से कम नहीं, ना तो सही रास्ते हैं, ना नाली निकासी की व्यवस्था फिर भी यहां की जनता और बच्चे शिक्षा का दीप जलाए…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 69वीं जयंती बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर कमिटी की ओर से नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य के नेतृत्व में मनाई गई. नगर कमेटी के सदस्यों द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि दिवंगत सुधीर महतो झारखण्ड आंदोलनकारी होने के साथ- साथ एक जननेता भी थे. राजनीति में उन्होंने जो योगदान दिया वह झारखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय रहा है. चाहे छात्र आंदोलन हो, विधानसभा की बहसें हों या उपमुख्यमंत्री…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली के चलते आम जनता त्रस्त है. कई मुहल्लों में बिजली के तारों को खंभों के बजाय बांस- बल्ली के सहारे घरों तक पहुंचाया गया है. जिससे न सिर्फ़ दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, बल्कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही को भी उजागर करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. स्थिति यह है कि यहां के रहने वाले खुद अपने खर्चे पर बांस लगाकर तार खींचने को मजबूर हैं.…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के मखदुमपुर चौक रेलवे फाटक के समीप स्थित जर्जर सड़क ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वर्षों से नाले का गंदा पानी सड़को पर बहता आ रहा है, जिससे सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक मानिक मल्लिक ने मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान शुरू करवाया. उन्होंने अपनी निगरानी में सफाईकर्मियों की सहायता से सड़क और नाले की सफाई कार्य को प्रारंभ कराया, जिससे आम लोगों को राहत…

Read More

रांची: जिले के मुरी ओपी क्षेत्र के कोचो पंचायत अंतर्गत माडदू गांव में उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण के घर में बाघ जैसे जंगली जानवर के घुसने की सूचना फैली. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घर के भीतर किसी भारी- भरकम जानवर की आवाज़ सुनाई दी, और दरवाज़ा खोलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया. *बाघ या लकड़बग्घा? पुष्टि के लिए रेस्क्यू टीम बुलाई गई* घटना की जानकारी मिलते ही मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि “यह बाघ है या लकड़बग्घा, इसकी…

Read More

गम्हरिया: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. जहां उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के एक- एक विभागों का निरीक्षण करते हुए कुछ त्रुटियां पाई इसके निराकरण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि जो भी कमियां पाई गई है उसे नोटिस किया गया है जल्द ही उसमें सुधार नजर आएगा. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय प्रांगण में लगे हाई मास्ट लाइट, नवनिर्मित गोदाम, अनाज गोदाम आदि, सीडीपीओ कार्यालय आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने सीडीपीओ कक्ष…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति शुक्रवार से विभिन्न जिलों के दौरे पर रवाना हुई. सभापति बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में समिति शुक्रवार को कोडरमा पहुंची. यहां परिसदन में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभापति समेत सदस्यों का स्वागत किया. समिति में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी भी दौरे में शामिल है. इसके अलावा कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं बरकट्टा विधायक अमित कुमार यादव भी समिति में शामिल है. कोडरमा परिसदन में ही समिति ने जिले के सभी विभाग के वरीय अधिकारियों…

Read More

कुचाई: प्रखंड में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. जहां प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में उसी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारुहातु के एक शिक्षक पर गांव की एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ स्कूल के कार्यालय में झाड़ू मारने के बहाने बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. महिला ने स्कूल के शिक्षक पर मंगलवार को दलभंगा ओपी में मामला दर्ज कराया था. इसपर…

Read More

सरायकेला: जिले में इंडिया न्यूज़ वाइरल की खबर का ऐसा असर हुआ कि जालसाज जितेन्द्र मिश्रा ने सरायकेला सब- रजिस्ट्रार के कार्यालय जाकर स्वयं ट्रस्ट डीड रद्द करने की गुहार लगायी और तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया. बुधवार की शाम रजिस्ट्रार ने कैंसिलेशन डीड संख्या 89/2025, वॉल्यूम 4 द्वारा ट्रस्ट डीड को विधिवत् रद्द भी कर दिया. इसके साथ ही जालसाज जितेंद्र मिश्रा की काण्ड्रा नरेश बनने की तमाम हसरतें धरी की धरी रह गई. अब आगे रह गया प्रशासन का चाबुक जो उसे हांक कर सरायकेला जेल की चाहरदिवारी तक ले जाएगा! मालूम हो कि अनुदान पर चलने…

Read More