- West Singhbhum Rural Road चाईबासा: 3.83 करोड़ की सड़क पहली ही बारिश में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
- Gangster Faheem Khan Relaxation धनबाद: 23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर गैंगस्टर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश
- Jamshedpur Canara Bank Gold Loan Scam जमशेदपुर: गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब, केनरा बैंक शाखा में 1.10 करोड़ की कथित गड़बड़ी, एफआईआर दर्ज
- Jharkhand CID Action रांची: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच गिरफ्तार
- Ranchi JPSC Exam Postponed रांची: JPSC ने 14वीं मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा
- Jharkhand BDO’s Relaxation रांची: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को बड़ी राहत, गोदामों का अतिरिक्त प्रभार छह माह के लिए टला
- Saraikela Road Accident सरायकेला: रथ मेला की रौनक के बीच सड़कों पर कहर, दो अलग- अलग हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
- Giridih Women Attempted गिरिडीह: दिनदहाड़े दबंगई, विरोध करने पर परिवार पर हमला, युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लोगों ने बचाया
Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand
खरसावां: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में रामभक्ति के प्रतीक गोस्वामी तुलसीदास और “कलम के सिपाही” मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक- शिक्षिकाओं और सदन कप्तानों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई. कार्यक्रम में शिक्षिका नूतन रानी ने राम स्तुति की भावभीनी प्रस्तुति दी. इसके पश्चात हिंदी शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य की दो महान विभूतियों की जयंती एक साथ मनाया जाना एक दुर्लभ संयोग है. उन्होंने बताया कि तुलसीदास भक्तिकालीन सगुण भक्ति शाखा के…
आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai छठ पूजा को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में स्थाई छठ घाट निर्माण की मांग उठने लगी है. इसी को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासक रवि प्रकाश से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. पुरेंद्र ने बताया कि आदित्यपुर की आबादी करीब 2.5 लाख है और 50000 से अधिक हाउसहोल्ड हैं. नगर निगम क्षेत्र तीन ओर से खरकई नदी से घिरा हुआ है, जहां हर साल बड़ी संख्या में छठव्रती खरकई नदी के आदित्यपुर तट…
नीमडीह: गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने ग्राम मुरु स्थित नदी किनारे एक महुआ शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने मौके से कुल 50 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया. अवैध महुआ शराब की इस भट्ठी के संचालक की पहचान की जा रही है. पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
सरायकेला/ Pramod Singh कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके स्वागत में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया. इस दौरान उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कतार में खड़े सभी सिपाहियों की पोशाक और कैप का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ से विधि- व्यवस्था की जानकारी ली और लंबित मामलों की समीक्षा की. डीआईजी ने सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था की…
चांडिल/ Afroj Mallick सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली क्षेत्र में इन दिनों दर्जनों मासूम बच्चे शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से कोसों दूर भटकते नजर आ रहे हैं. कोई रिक्शा चला रहा है, कोई कचरा चुन रहा है, तो कोई गलियों में कबाड़ बीनने को मजबूर है. पूछे जाने पर अधिकतर बच्चों का एक ही जवाब होता है – पिताजी नहीं हैं, मां बीमार है और फिर वे चुपचाप वहां से निकल जाते हैं. इन मासूमों की ये स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है. जहां सरकार की योजनाएं – मुफ्त शिक्षा, बाल कल्याण, मिड डे मील और बाल श्रम…
गम्हरिया: श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण समिति की ओर से सतबोहनी- धीराजगंज में एकमात्र भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. समिति के उज्जवल चटर्जी ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से क्षेत्र का पहला राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा. गम्हरिया व आसपास के क्षेत्र में राम जानकी मंदिर नहीं है. श्रद्धालुओं के उत्साह पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इसे सफल बनाने में समिति के उज्जवल चटर्जी, मुन्ना साव, गणेश कुमार, राकेश सिंह, बलविंदर सिंह, सपन पात्रो, अजय राय, यादव प्रधान आदि जुट गए हैं.
जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कृषि, उद्यान, मत्स्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक का मुख्य उद्देश्य मॉनसून की शुरुआत के साथ ही कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था. *बीज वितरण में तेजी लाने के निर्देश* उप विकास आयुक्त ने कहा कि मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधनों की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों…
जमशेदपुर/ Afroj Mallick गुड़ाबांधा में गुरुवार को लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर गांव के मुखिया कालिया हेंब्रम, गुरुचरण मंडी, जदुनाथ हांसदा, शकीला हेंब्रम समेत बड़ी संख्या महिलाएं एवं बुजुर्ग की उपस्थिति में पूजा- पाठ व भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. मुखिया ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र के छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा. जिसकी लागत करीब 11 लाख रुपए है. स्थानीय बबलू महतो ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ पुलिस ने भाकपा माओवादी के महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय के घर पर चाईबासा न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपका कर कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया है. *महिला नक्सली पर दर्ज मामले* महिला नक्सली रिसीव उर्फ ऊषा सोय नक्सली घटना काराईकेला थाना कांड संख्या 15/24 एवं 17/24 में प्राथमिक अभियुक्त है. उसके उपर अन्य कई थानों में भी नक्सली मामला दर्ज है. सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के अलावा सोनुआ व कराईकेला थाना के पुलिस अधिकारी व जवान इस कार्रवाई के दौरान उपस्थित थे. पुलिस…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के आत्मा कार्यालय की ओर से सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गुरुवार को धान बीज और मडुवा मिनी कीट बीज का वितरण किया गया. यह वितरण 100% अनुदान पर किया गया. *वितरण कार्यक्रम में उपस्थित* वितरण कार्यक्रम में सोनुआ प्रखंड के बीटीएम लखिन्द्र हेब्रोम, एटीएम श्वेता रानी हांसदा और सौरभ कुमार मौजूद थे. इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड के बीटीएम अजित भुईया, टोमडेल पंचायत के मुखिया अनिल बुड, कृषक मित्र मनोहर लोमगा और करण सोलंकी भी उपस्थित थे. इस वितरण से सोनुआ और गुदड़ी…