Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

नीमडीह: गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने ग्राम मुरु स्थित नदी किनारे एक महुआ शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने मौके से कुल 50 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया. अवैध महुआ शराब की इस भट्ठी के संचालक की पहचान की जा रही है. पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके स्वागत में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया. इस दौरान उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कतार में खड़े सभी सिपाहियों की पोशाक और कैप का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ से विधि- व्यवस्था की जानकारी ली और लंबित मामलों की समीक्षा की. डीआईजी ने सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था की…

Read More

चांडिल/ Afroj Mallick सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली क्षेत्र में इन दिनों दर्जनों मासूम बच्चे शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से कोसों दूर भटकते नजर आ रहे हैं. कोई रिक्शा चला रहा है, कोई कचरा चुन रहा है, तो कोई गलियों में कबाड़ बीनने को मजबूर है. पूछे जाने पर अधिकतर बच्चों का एक ही जवाब होता है – पिताजी नहीं हैं, मां बीमार है और फिर वे चुपचाप वहां से निकल जाते हैं. इन मासूमों की ये स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है. जहां सरकार की योजनाएं – मुफ्त शिक्षा, बाल कल्याण, मिड डे मील और बाल श्रम…

Read More

गम्हरिया: श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण समिति की ओर से सतबोहनी- धीराजगंज में एकमात्र भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. समिति के उज्जवल चटर्जी ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से क्षेत्र का पहला राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा. गम्हरिया व आसपास के क्षेत्र में राम जानकी मंदिर नहीं है. श्रद्धालुओं के उत्साह पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इसे सफल बनाने में समिति के उज्जवल चटर्जी, मुन्ना साव, गणेश कुमार, राकेश सिंह, बलविंदर सिंह, सपन पात्रो, अजय राय, यादव प्रधान आदि जुट गए हैं.

Read More

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कृषि, उद्यान, मत्स्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक का मुख्य उद्देश्य मॉनसून की शुरुआत के साथ ही कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था. *बीज वितरण में तेजी लाने के निर्देश* उप विकास आयुक्त ने कहा कि मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधनों की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों…

Read More

जमशेदपुर/ Afroj Mallick गुड़ाबांधा में गुरुवार को लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर गांव के मुखिया कालिया हेंब्रम, गुरुचरण मंडी, जदुनाथ हांसदा, शकीला हेंब्रम समेत बड़ी संख्या महिलाएं एवं बुजुर्ग की उपस्थिति में पूजा- पाठ व भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. मुखिया ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र के छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा. जिसकी लागत करीब 11 लाख रुपए है. स्थानीय बबलू महतो ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ पुलिस ने भाकपा माओवादी के महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय के घर पर चाईबासा न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपका कर कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया है. *महिला नक्सली पर दर्ज मामले* महिला नक्सली रिसीव उर्फ ऊषा सोय नक्सली घटना काराईकेला थाना कांड संख्या 15/24 एवं 17/24 में प्राथमिक अभियुक्त है. उसके उपर अन्य कई थानों में भी नक्सली मामला दर्ज है. सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के अलावा सोनुआ व कराईकेला थाना के पुलिस अधिकारी व जवान इस कार्रवाई के दौरान उपस्थित थे. पुलिस…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के आत्मा कार्यालय की ओर से सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गुरुवार को धान बीज और मडुवा मिनी कीट बीज का वितरण किया गया. यह वितरण 100% अनुदान पर किया गया. *वितरण कार्यक्रम में उपस्थित* वितरण कार्यक्रम में सोनुआ प्रखंड के बीटीएम लखिन्द्र हेब्रोम, एटीएम श्वेता रानी हांसदा और सौरभ कुमार मौजूद थे. इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड के बीटीएम अजित भुईया, टोमडेल पंचायत के मुखिया अनिल बुड, कृषक मित्र मनोहर लोमगा और करण सोलंकी भी उपस्थित थे. इस वितरण से सोनुआ और गुदड़ी…

Read More

चाईबासा Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर पोड़ाहाट बांझी कुसुम समीप बुधवार देर रात स्कूटी से गिरकर तीन युवक मदंगजाहिर निवासी सुरेश बोदरा, राजू लोहार, बीजू गोप, गंभीर रूप से घायल हो गए है. सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और तीनों युवक को सोनुआ अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बसंकटा से मेला देखकर अपने घर की ओर आ रहे थे, इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गया, जिससे…

Read More

Today’s Horoscope/ 26 जून जून 2025 दिन गुरुवार: सनातन संस्कृति में पंचांग एक पद्धति है जो समय और तिथियों को निर्धारित करने में मदद करता है. यह आपके दिनचर्या में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों के आयोजन में उपयोग किया जाता है. *पंचांग का महत्व* यह समय और तिथियों को निर्धारित करने में मदद करता है. यह धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों के आयोजन में उपयोग किया जाता है. यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. *राशिफल क्या है* राशिफल एक भविष्यवाणी है जो किसी व्यक्ति के जन्म के…

Read More