Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh गुरुवार आधी रात को एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर गठित एक टीम ने मंडल कारा सरायकेला में दबिश दी. इसमें दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी सहित दर्जन भर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. रात करीब 11:30 बजे टीम ने जेल में प्रवेश किया और करीब 1:25 बजे सभी बाहर निकले. करीब तीन घंटे चले कार्रवाई के दौरान कैदियों एक- एक वार्ड की सघन तलाशी लेने के बाद पूरी टीम बाहर निकल गयी. इस दौरान टीम ने कुछ भी आपत्तिजनक समान भी बरामद नहीं किए हैं. फोन पर जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh पद्मश्री शशधर आचार्य द्वारा दिए गए भस्मासुर वाले बयान पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार देर शाम बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में कलाकारों की एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता गुरु बृजेंद्र कुमार पटनायक ने की. बैठक में कहा गया कि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शशधर आचार्य द्वारा हम छऊ कलाकारों के ऊपर समाचार पत्र में हमारी दक्षता के स्तर को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान देना और हम कलाकारों को सामूहिक रूप से भस्मासुर जैसे शब्दों का प्रयोग करना हम सभी को आहत और व्यथित किया है, जिसके फलस्वरूप आवेश…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत किताहातु में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने 300 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त योजना का निर्माण जिला परिषद के 15 वें वित्त आयोग योजना से किया जाएगा. इस दौरान जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने कहा कि उक्त गांव में पक्की नाली निर्माण काफी वर्षों से हो रही थी. नाली नही होने से ग्रामीणों को बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अब नाली के निर्माण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. मौके पर बिरसा तियू, अशोक मुंडरी,…

Read More

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. जहां परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की गतिविधियों की गहन जांच की. यह छापेमारी डीएसपी (नगर) के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना प्रभारी और भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे. इसमे जिला प्रशासन के भी कई पदाधिकारी मौजूद थे. खास बात यह रही कि इस कार्रवाई की पूर्व सूचना जेल प्रशासन को नहीं दी गई, ताकि छापेमारी की गोपनीयता…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar रांची में झामुमो का 13 वां महाधिवेशन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गुरुजी ने चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व कर झारखंड के निर्माण और सामाजिक न्याय की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. इससे पूर्व हेमंत सोरेन 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे. अब पार्टी की बागडोर औपचारिक रूप से उनके हाथों में सौंप दी गई है. विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम लिमिटेड द्वारा श्रमिकों के साथ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ कोल्हान मजदूर यूनियन के बैनर तले डीसी को ज्ञापन सौंप कर कंपनी पर श्रम एक्ट के तहत कारवाई करने की मांग की है. पूर्व विधायक ने बताया कि कंपनी द्वारा श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उडायी जा रही है. यहां वर्षो से कार्यरत मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. कंपनी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का सेवा पावती का भुगतान चेक के माध्यम से कंपनी द्वारा किया गया था, इसके बाद…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत जोजो कुड़मा गांव में चैत्र पर्व के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया. इस दौरान विधायक श्री गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य जीवन के उतार- चढ़ाव का आईना है. क्षेत्र की लोक कलाओं में ही यहां की पहचान छुपी है. उन्होंने कला व कलाकारों को प्रोत्साहित करने की बात कही. कहा, इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा. कार्यक्रम में छऊ नृत्य पिताकलांग की मंडली और छऊ नृत्य कला मंदिर जोजो कुड़मा के छऊ कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, सुभद्रा…

Read More

बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के कुबी गांव में ठनका गिरने से हजारों रुपए की पुआल जलकर राख हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को हलकी बारिश और तेज आंधी के बीच कुंबी गांव के महेंद्र चौधरी पिता धनेश्वर चौधरी के खलिहान में रखे पुआल पर ठनका गिरने से करीब दो हजार पुआल जलकर राख हो गई. आग की लपटे इतनी तीव्र थी कि जबतक आस- पड़ोस के लोग व किसान महेंद्र चौधरी खलिहान पहुंचते और आग बुझाने का प्रयास करते इससे पहले सभी पुआल जलकर राख हो गया. घटना को…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गैरेज चौक स्थित प्राचीन जाहिरा देवी स्थल पर बाबा आंकलपाट की वार्षिक पूजा का अयोजन किया गया. पूजा में दिउरी अशोक नायक ने पारंपरिक और विधि- विधान के साथ लगभग 300 साल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया. वार्षिक पूजा में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी भी शामिल हुए. चौधरी ने बाबा आंकलपाट के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष क्षेत्र की खुशहाली के लिए बाबा आंकलपाट की वार्षिक पुजा का अयोजन किया जाता है. यह परम्परा राजा रजवाड़े…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar कुचाई के बिरसा स्टेडियम में सोमवार को भाजपाईयों ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बबलू उर्फ कृष्णा सोय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही नव प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायसुमारी की गई. जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के लिए तीन लोगों का नाम सत्येन्द्र कुम्हार, दास सोय व अश्विनी कुमार सिंहदेव का सर्वसम्मति से प्रस्ताव में दिया गया.…

Read More