Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत हुड़गंदा गांव के टोला कुलामसाई निवासी पारा शिक्षक स्व बिरसा हेम्ब्रम के श्राद्धकर्म में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई एवं घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू शामिल हुए. इस दौरान दोनों ने पारा शिक्षक स्व बिरसा हेम्ब्रम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि पिछले दिनों पारा शिक्षक स्व बिरसा हेम्ब्रम का आकस्मिक निधन हो गया है. वही विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए परिजनों के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया. मौके पर अरूण जामुदा, दीपक माझी, लालु हांसदा, राजेश बेहरा आदि मौजूद थे.

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट की ओर से रविवार को सरायकेला सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में भक्त मंडली के सदस्यों सहित आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया. शिविर में 53 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. शिविर में उपस्थित ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता. यह मानव शरीर में बनने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि रक्त का हर एक बूंद भी किसी का जीवन बचाने के काम में आ सकता है. उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ…

Read More

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है. जहां तिलरथ से जमालपुर जा रहे डीएमयू चलती ट्रेन में इंजन में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे. आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है, और लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं यात्री ट्रेन से उतर कर जान बचाकर भाग रहे हैं. यह पूरा मामला बेगूसराय के तिलरथ के पास की है. हालांकि…

Read More

सोनुआ: Jayant Pramanik गुदड़ी निवासी समाजसेवी अरविंद बरजो के पिता मानसिद्ध बरजो का निधन विगत 17 अप्रैल 2025 को चाईबासा में हो गया. वे 92 वर्ष के थे. इस इलाके के वे अच्छे शिक्षक के रूप में जाने जाते थे. उनके बड़े पुत्र भी सरकारी शिक्षक से सेवानिवृत्त हुए हैं. निधन की खबर पाकर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी व विधायक जगत मांझी उनके सोनुआ स्थित आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. अरविंद बरजो ने बताया कि विगत 17 अप्रैल गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने के कारण वे चाईबासा बहन के घर पहुंचे थे.…

Read More

गम्हरिया: थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित गोपाल आयल मिल में गुरुवार को विद्या महतो समेत तीस- पैंतीस महिलाओं ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया था. यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी जानकारी मालिक मनीष गोयल को दी. मनीष गोयल ने इसकी शिकायत सीओ और गम्हरिया पुलिस को दी जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस एवं अंचल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त मिल को अवैध कब्जा से मुक्त कराया. इसमें एक महिला को हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि यह मिल वर्षों से बंद पड़ा था. इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर कब्जा…

Read More

मुंगेर: जमालपुर रेल पुलिस ने अभयपुर रेलवे ट्रैक के पास से एक छात्रा का शव बरामद किया है. छात्रा की पहचान 15 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बताया जाता है 15 वर्षीय खुशी कुमारी केंद्रीय विद्यालय दानापुर में पढ़ती थी. गुरुवार को स्कूल गई और स्कूल जाने के बाद वह घर नहीं पहुंची. परिजनों ने जब खोजबीन शुरू किया तो वह कहीं नहीं मिली. देर रात जमालपुर जीआरपी ने अभयपुर रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया. घटना के संबंध में खुशी कुमारी के जीजा…

Read More

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां मजार से लौट रहे एक परिवार का बाइक नदी में गिर गया जिसमें मां और दो बच्ची डूब गई . मौके से नाजमीन खातून और उनके एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक बैरगनिया अख्ता पूर्वी घाट पर यह हादसा हुआ है. यह सभी सुबह 4:00 बजे मजार से लौट रहे थे. इसी दौरान लालबाबू दर्जी की बाइक अनियंत्रित हो गई और बागमती नदी में गिर गई. लालबाबू दर्जी ने तैरकर अपनी जान…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के ताज नगर निवासी तसलीमा नेता के घर के पीछे बाउंड्री में बीते 15 अप्रैल को हुए मोहम्मद हुसैन नामक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधकार्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में हिष्ट्रिशिटर मोहम्मद सलाउद्दीन के अलावा मोहम्मद अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू और मोहम्मद कलीम शामिल है. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त पत्थर एवं ईट, अपराधियों के मोबाइल एवं मृतक का डिस्प्ले टूटा हुआ…

Read More

पाकुड़: शहर में गुरुवार की शाम अचानक उठे एक अफवाह के बाद पाकुड़ दुकानें एकाएक बंद होने लगी. देखते ही देखते हल्की- फुल्की भगदड़ भी मच गई. वहीं शहर में अफरा- तफरी की खबर मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद और एसडीओ साइमन मरांडी, नगर थाना प्रभारी प्रयागराज पुलिस बल के साथ गांधी चौक पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सभी ने मामले की गंभीरता को समझा और दुकानदारों को अफवाह से बचने की सलाह देते हुए दुकान खुलवाया. वहीं मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों द्वारा बताया गया कि रेलवे फाटक की ओर से एक टोटो में कुछ लोग सवार…

Read More

हजारीबाग: जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरही के धनबाद रोड में स्थित मदरसा ताफ़ूजे इस्लाम के समीप सड़क हादसे में 13 वर्षीय मो. हसन की मौके पर मौत हो गई. वह अपने दो दोस्तों के साथ पैदल मदरसा पढ़ने जा रहा था. तभी धनबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मो. हसन की मौके पर ही मौत हो गई. उसके दो दोस्त मो. शोएब और सैफ अली घायल हो गए. दोनों को पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर…

Read More