- West Singhbhum Rural Road चाईबासा: 3.83 करोड़ की सड़क पहली ही बारिश में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
- Gangster Faheem Khan Relaxation धनबाद: 23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर गैंगस्टर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश
- Jamshedpur Canara Bank Gold Loan Scam जमशेदपुर: गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब, केनरा बैंक शाखा में 1.10 करोड़ की कथित गड़बड़ी, एफआईआर दर्ज
- Jharkhand CID Action रांची: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच गिरफ्तार
- Ranchi JPSC Exam Postponed रांची: JPSC ने 14वीं मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा
- Jharkhand BDO’s Relaxation रांची: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को बड़ी राहत, गोदामों का अतिरिक्त प्रभार छह माह के लिए टला
- Saraikela Road Accident सरायकेला: रथ मेला की रौनक के बीच सड़कों पर कहर, दो अलग- अलग हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
- Giridih Women Attempted गिरिडीह: दिनदहाड़े दबंगई, विरोध करने पर परिवार पर हमला, युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लोगों ने बचाया
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
जामताड़ा/Manish Burnwal गुरुवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने जिले में नए पर्यटक स्थलों को अधिसूचित करने, पहले से अधिसूचित स्थलों एवं ट्रैकिंग रूट से संबंधित भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, पर्यटक स्थलों के रख-रखाव व साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली. बैठक में सर्वसम्मति से नारायणपुर प्रखंड में हर वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय करमदहा मेला और जामताड़ा…
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित तांबो चौक पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब संसद की दहलीज तक पहुंच गया है. भाजपा सांसद आदित्य साहू ने गुरुवार को राज्यसभा में शून्य काल के दौरान इस विषय को उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस-प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल अत्यंत गंभीर और निंदनीय है. उन्होंने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की. सांसद साहू ने कहा कि स्थानीय आदिवासी ग्रामीण तांबो चौक बाईपास पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिर्फ नो-एंट्री की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर कुल 13 कोषांग का गठन किया गया है, ताकि पूरे चुनावी प्रक्रिया का संचालन व्यवस्थित और सुचारू रूप से किया जा सके. सभी कोषांग में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. गठित कोषांगों में निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार क़ो आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की अद्यतन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आकांक्षी प्रखंडों के जिला एवं प्रखंड समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरायकेला, गम्हरिया और कुकड़ू प्रखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े Key Performance Indicators (KPIs) की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने अधीन सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग करें और निर्धारित…
जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अंतर्गत बाकुलचंदा गांव स्थित हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का गुरुवार क़ो उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. यह भ्रमण जिला प्रशासन की पहल पर किया गया, इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे निराश्रित और असहाय बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी दैनिक दिनचर्या, सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से जुड़ी स्थिति के बारे में भी पूछा. निरीक्षण के दौरान कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड और बैंक खाता नहीं होने की बात सामने आने पर बीडीओ डुमरिया को तत्काल कार्रवाई के…
गम्हरिया: प्रखंड सभागार में गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने की. बैठक में वर्तमान मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई. अंचल अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को बताया कि ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का नाम खोजने के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि eci.gov.in अथवा ceojharkhand.gov.in वेबसाइट के माध्यम से…
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार क़ो DMFT एवं जिला अनाबद्ध निधि से वित्तपोषित विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक DRDA डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ने बैठक की शुरुआत पूर्व निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति जानकर की और सभी एजेंसियों को योजना- वार प्रगति अद्यतन रखने तथा लंबित कार्यों के कारणों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2023- 24, 2024- 25 और 2025- 26 की स्वीकृत योजनाओं की…
जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर: साकची मोहम्मडन लाइन नंबर 1 (मकान नंबर 1108) के निवासी रेयान खान, पिता मुन्ना खान ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित मसल मेनिया कैपिटल्स प्रतियोगिता में अपनी फिटनेस प्रतिभा का परचम लहराते हुए टीनएज मेन्स फिजिक कैटेगरी में तीसरा स्थान सुरक्षित किया है,यह प्रतियोगिता 6 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लोधी रोड स्थित एंड्रा एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी. जहां देशभर से युवा बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया,इस प्रतियोगिता में प्योर इंडिया के कई प्रतिभागी भी शामिल हुए,जिनके बीच रेयान ने अपने बेहतर प्रदर्शन से खास पहचान बनाई,रेयान खान ने इस उपलब्धि के साथ जमशेदपुर और…
जमशेदपुर: शहर में बढ़ते ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शहर के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो पुल के समीप मंदिर के पीछे कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर…
सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गेंगेरुली पंचायत अंतर्गत कुसुमबनी नाला में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पाया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी भी थाना पहुंचे और पूरे मामले की गहन समीक्षा की. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच दल को आवश्यक…