- Saraikel Road Accident सरायकेला: ट्रक की हेडलाइट से अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
- Jamshedpur Child First Roza जमशेदपुर: दो साल के मोहम्मद हमजा अमीन ने रखा पहला रोजा, परिवार और इलाके में खुशी का माहौल
- Jamtara Alvida Jumma जामताड़ा: रमजान के चौथे जुम्मे पर जामताड़ा में अदा हुई नमाज, रोजेदारों ने अमन- शांति के लिए मांगी दुआ
- Bharat Adivasi Party Demands चाईबासा: 110.53 एकड़ आदिवासी जमीन वापसी की मांग तेज, भारत आदिवासी पार्टी ने विभागीय मंत्री और मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
- Saraikela Chaitra Parv 2026 सरायकेला: 11 से 13 अप्रैल तक भव्य चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव, पद्मश्री कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित
- Saraikela Census 2027 Program सरायकेला: जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
- Jamtara Road Safety Meeting जामताड़ा: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर सख्ती, 21 दोपहिया चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
- Harelal Mahato Paid Tribute सरायकेला: गुरुग्राम हादसे के मृत श्रमिक शिव शंकर सिंह मुंडा का शव पहुंचा बुरुहातु आजसू नेता हरेलाल महतो ने दी श्रद्धांजलि, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का जताया आभार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संस्था स्वरांजली, दिल्ली की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस्टी इन के प्रेक्षागृह में “बैठकी 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित भूतनाथ डे की पुस्तक “स्वरांजली लीगेसी ऑफ बंदिश” का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर संगीतज्ञ मिहिर बनर्जी, अमरजीत सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, विभा मिश्रा, सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा अमल संघ क्लब के अध्यक्ष सामंतों कुमार मौजूद रहे. संस्था स्वरांजली के फाउंडर सुब्रतो डे ने बताया कि वर्ष 2000 से…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के करमाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतु कुमार यादव ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान प्रभारी पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम से प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद संतु कुमार यादव ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों यानी डीलरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि सभी दुकानदार नियमानुसार…
जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े केनरा बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच पांच युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए. अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल तानकर बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया. अपराधियों ने कैश काउंटर और तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मानवता का परिचय देते हुए एक असहाय वृद्धा की मदद कर समाज के सामने मिसाल पेश की. सरगीडीह स्कूल में वृद्धा की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाज की व्यवस्था कराई और बाद में उनके परिजनों का पता लगाकर उन्हें सकुशल सौंप दिया. जानकारी के अनुसार सरगीडीह स्कूल परिसर में एक वृद्धा के असहाय हालत में होने की सूचना शिक्षक मनोज प्रधान और वार्ड पार्षद के पति द्वारा दी गई थी. सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी झामुमो…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पिछले एक सप्ताह से कचरा उठाव बंद होने के कारण उत्पन्न अव्यवस्था के खिलाफ आदित्यपुर के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी के कार्यालय में जाकर समस्या से अवगत कराया. जनकल्याण मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कचरा उठाव बंद होने के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है. कई जगहों पर सड़कों पर कचरा जमा होने से आवागमन…
जमशेदपुर: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA), नई दिल्ली के प्रायोजन और सीड्स संस्था के सहयोग से मंगलवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. यह सेमिनार “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्रणाली में जीवन कौशल लागू करने में समस्याएं और चिंताएं” विषय पर एक्सएलआरआई के फादर प्रभु सभागार में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. निधि मिश्रा, कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती और सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) की सचिव डॉ. शुभ्रा दिवेदी ने जीवन कौशल शिक्षा की महत्ता पर अपने विचार रखे. इस…
जमशेदपुर: धालभूम स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय में 20 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों की संपत्तियों की ईडी से जांच कराने की मांग की है. दरअसल, एलआरडीसी कार्यालय के प्रधान लिपिक भीम सोरेन पर 9.5 डिसमिल जमीन के लगान निर्धारण के लिए 20 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद प्रशासन ने…
कांड्रा/ Bipin Varshney पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता के आधार पर एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित किया गया. समारोह के दौरान राजेश महतो और रुहिराम माझी को सबसे सचेत श्रमिक के रूप में सम्मानित किया गया. वहीं कुलदीप महतो और शिवजी शर्मा को सबसे जागरूक इंजीनियर का पुरस्कार दिया गया. मंडल कंस्ट्रक्शन को सुरक्षा जागरूक संवेदक का खिताब मिला. इसके अलावा सुरक्षा विभाग के…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में श्री स्वामिनारायण छात्रालय, सूरत (गुजरात) के 250वें नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस आधुनिक छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया. इस मौके पर अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो उठे. उन्होंने बताया कि गोइलकेरा क्षेत्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने यहां वनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास की नींव रखी…
सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की गई. उपायुक्त ने प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार में मुख्य रूप…