Author: Bhumi Sharma

गोड्डा: गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत की गई.  पुलिस के अनुसार 15 जनवरी 2026 की संध्या करीब पांच बजे राजाभीठा हटिया के पास वाहन जांच के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे. संदेह होने पर सशस्त्र बल की सहायता से दोनों को पकड़ लिया गया. तलाशी और जांच के क्रम में उनके पास से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं,…

Read More

खरसांवा: खरसांवा थाना अंतर्गत ग्राम रानी पोखर सटे जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध देशी शराब भट्टी को नष्ट किया गया. साथ ही करीब 150 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे महुआ, जावा, और केमिकल, के साथ-साथ शराब तैयार करने वाले सामान भी बरामद किया गया. और उसे नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि…

Read More

आदित्यपुर: स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी मेला 2026 का आयोजन फुटबॉल मैदान, इमली चौक, आदित्यपुर में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा. इसको लेकर स्वदेशी मेला की विवरणिका संप्रेषण का कार्यक्रम आशियाना क्लब हाउस में जिला संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर, राष्ट्रीय…

Read More

आदित्यपुर/ पर्मेश्वर गोराई: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 6 की पूर्व पार्षद ममता बेज शुक्रवार को सरायकेला स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपने क्षेत्र में कुम्हार और वैष्णव समाज से जुड़ी जाति श्रेणी में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी. ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित करते हुए ममता बेज ने बताया कि बड़ा गम्हारिया क्षेत्र, आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 6 और 7 के निवासी कुम्हार और वैष्णव समाज से संबंधित हैं. दोनों समाज के लोग “दास” उपनाम का उपयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि कुम्हार (दास) जाति पिछड़ा वर्ग–I (बी.सी–I) में तथा…

Read More

सरायकेला/ प्रमोद सिंह:  जिले में जनसाधारण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस स्वामियों एवं बस परिचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की है. जारी निर्देशों में Central Institute of Road Transport (CIRT) द्वारा निर्धारित सुरक्षा अनुशंसाओं का अक्षरशः अनुपालन सभी बस ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य बताया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्लीपर कोच बसों में स्थापित ड्राइवर पार्टीशन डोर को तत्काल प्रभाव से हटाना होगा. इसके साथ ही स्लीपर बर्थ में लगाए गए सभी प्रकार के स्लाइडर्स को भी अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया है. अग्नि…

Read More

सरायकेला/ प्रमोद सिंह चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार की बजट पूर्व संगोष्ठी में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे. उन्होंने कहा कि सरायकेला की पहचान रही छऊ कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाना आवश्यक है. मनोज चौधरी ने संगोष्ठी में जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर देते हुए सरायकेला- खरसावां में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रिंग रोड के प्रस्ताव के लिए बजट में प्रावधान की मांग की. उन्होंने सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने और…

Read More

रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ बाजार में बीती रात दो ज्वेलर्स दुकानों में बड़ी चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ किया.जानकारी के अनुसार, देवरतन ज्वेलर्स में करीब 500 किलोग्राम वजनी लॉकर तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के सोने- चांदी के गहने और नकदी की चोरी की गई. वहीं, जीपी कैंप स्थित राजरतन ज्वेलर्स से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी चोरी हो गई. पुलिस के मुताबिक चोरी का मामला गंभीर है और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर सुराग जुटाना…

Read More

सरायकेला: (Pramod Singh) सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को टाटा सरायकेला मार्ग के दुगनी क्षेत्र में ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ भारी एवं छोटे वाहन चालकों तथा कंडक्टरों का शुगर, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र परीक्षण किया गया. इस अवसर पर गिरजा शंकर महतो ने बताया कि चालकों एवं कंडक्टरों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लंबे समय तक वाहन चलाने के कारण उनकी दृष्टि पूर्णतः स्वस्थ रहना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है. अधिक क्षमता वाले वाहनों के विरुद्ध…

Read More

जामताड़ा / मनीष बर्नवाल  जामताड़ा में मंगलवार को सीजीएल परीक्षा–2025 में सफलता प्राप्त करने वाले आरक्षियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक-सह-समादेष्टा, आईआरबी-01 राज कुमार मेहता ने सफल आरक्षियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कर्तव्य के साथ कठिन परिश्रम और लगन के बल पर सफलता अर्जित करने वाले आरक्षियों में आरक्षी/408 पूजा कुमारी (एएसओ, गृह विभाग), आरक्षी/93 अशोक कुमार यादव (एएसओ, ऊर्जा विभाग), आरक्षी/362 प्रतीक कुमार (सीआई) एवं आरक्षी/139 कुमारी पूजा (सीआई) शामिल हैं। इस अवसर पर एसपी राज कुमार मेहता ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को…

Read More

सरायकेला/प्रमोद सिंह भाजपा नेता सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के घनी आबादी वाले हंसावडी इलाके में प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण का कड़ा विरोध किया है. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिला परिषद सरायकेला-खरसावां द्वारा वार्ड नंबर 1 में बस स्टैंड बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका स्थानीय शहरवासी विरोध कर रहे हैं. सुमित चौधरी ने कहा कि सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से एक नया बस स्टैंड बनाया गया था, जो गलत स्थल चयन के कारण वर्तमान में जर्जर अवस्था में है.…

Read More