Author: Tech Ashish

Exploring world

गया/ Pradeep Ranjan देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शनिवार को गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे. जहां पहले से मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, डीजीपी आरएस भट्टी, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, मगध रेंज आयुक्त मयंक वड़वड़े, आईजी छात्रनील सिंह, मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे.  इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री के आगमन को…

Read More

DESK REPORT झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है. आगामी 21 मार्च को झारखंड के दो राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसको लेकर अभी से ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. “एनडीए” खेमा हो या “इंडिया” खेमा अभी पत्ते किसी ने नहीं खोले हैं. हालांकि यदि कोई खेला नहीं हुआ तो दोनों ही दलों के पास अपने प्रत्याशियों को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्या में वोट हैं, मगर दोनों ही दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे कयासों का बाज़ार गर्म है. एनडीए के कोटे से समीर उरांव और इंडिया कोटे…

Read More

JHARKHAND DESK सूबे के उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार 8000 उर्दू शिक्षकों के पद पर नियुक्ति निकालने की तैयारी कर रही है. सरकार की ओर से कहा गया कि चुनाव से पहले उर्दू शिक्षकों की बहाली को लेकर काम किया जाएगा. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा सदन में उठाए गए बहाली के मामले पर प्रभारी मंत्री ने जवाब देते हुए दावा किया है कि जल्द ही उर्दू शिक्षकों की बहाली सूबे में की जाएगी. …

Read More

DESK टाडा की अदालत में गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए साल 1993 में हुए सिलसिलेवार ट्रेन बम धमाकों के मुख्य आरोपी सैयद अब्दुल करीम टुंडा (81) को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. राजस्थान में अजमेर की टाडा (आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियां अधिनियम) अदालत ने 1993 में हुए धमाकों के मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. धमाकों के 21 वर्ष बाद आए टाडा अदालत के फैसले को लेकर कहा गया है कि सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. दो दशकों तक चले क़ानूनी कार्यवाई और जांच के बाद भी किसी प्रकार का ऐसा सबूत…

Read More

DESK अपने जीवन काल के अंतिम सियासी पारी खेल रहे चंपाई सोरेन आज सूबे के बदले सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्ता के शीर्ष पर पहुंच गए हैं, मगर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचते की उनके अंदर अहंकार घर करने लगा है. जिस चंपाई सोरेन की खासियत रही है कि वे एकबार जिससे मिल लिए उन्हें नाम और काम से जान लेते हैं. आज उनके आंखों पर रंगीन चश्मा और कानों में सियासी चाटुकारों के संगीत बजने लगे हैं. यूं कहें कि मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल कहीं और है. क्योंकि चंपाई सोरेन की शख्सियत ऐसी नहीं है कि वे अपनों…

Read More

कुचाई/ Ajay Mahato : सरायकेला-खरसावां नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं खेल मंत्रालय के द्वारा कुचाई प्रखंड क्षेत्र के अरूवां मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल सह खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए फुटबॉल व दौड़ का इवेंट शामिल किया गया था. फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जराटीकरा अरूवां व उपविजेता आदर्श युवा फुटबॉल क्लब अरुवां रहा.वहीं बालिका वर्ग का 100 मीटर दौड़ में प्रथम अनीता सरदार व द्वितीय कमल सरदार रही.  वहीं बालक का 200 मीटर दौड़ में प्रथम गुरुचरण सरदार व द्वितीय सोनाराम सरदार एवं तृतीय राहुल…

Read More

कुचाई/ Ajay Mahato : कुचाई प्रखंड अंतर्गत छोटा सेगोई पंचायत के चंपद एवं मरांगहातु पंचायत के डांगो में कारितास इंडिया संस्था द्वारा संचालित ग्राम निर्माण परियोजना के तहत दो किसान समूह को सोलर सिंचाई मशीन दिया गया.इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसान सालो भर खेती कर सके और अपने आजीविका को बढ़ा सके. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सितंबर गुंदवा,किसान समूह के सदस्य करू मुंडा,कुजरी मुंडा,सुखलाल सिजुई,सोनाराम बोदरा,सुखराम मुंडा,मनीषा हेब्रम,उदहारण प्रधान आदि उपस्थित थे.

Read More

जमशेदपुर: रविवार की सुबह सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी कुम्हार पाड़ा शनि मंदिर के पास सुनील कुमार के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया. उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.  गोदाम के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह उषा इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी चलाते हैं. घर के निचले तले में उनकी…

Read More

चौका/ Kunal Kumar सरायकेला- खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत चौका- कांड्रा मार्ग पर शनिवार देर शाम पालगम के समीप चौका से कांड्रा की ओर जा रही एक किया कार संख्या JH01DZ- 6949 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिससे कर में बैठे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रोड एंबुलेंस को दे दी है. वहीं सूचना पर पहुंची चौका थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर एमजीएम अस्पताल भिजवाया. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं…

Read More

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है. इनके लिए 23 मार्च को मतदान होगा. आयोग के अनुसार राज्यसभा के समीर उरांव और धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल 3 मई को समाप्त होने जा रहा है.  दोनों सीटों के लिए 4 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी. दो से अधिक उम्मीदवार होने पर 21 मार्च को मतदान होगा और नतीजे आयेंगे.

Read More