Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई/ Ajay Mahato केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व स्थानीय विधायक दशरथ गगराई ने गुरुवार को कुचाई में मानकी मुंडा भवन का शिलान्यास किया. जिला अनाबद्ध फंड तथा सांसद निधि से संयुक्त रुप से 48.87 लाख की लागत से उक्त भवन का निर्माण किया जाएगा. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कहा कि इस भवन के बन जाने से मानकी मुंडाओ को सहूलियत होगी. गांव की परंपरागत व्यवस्था को सशक्त बनाना है. उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की अपील की. वनाधिकार कानून के अनुपालन, जंगलों के संरक्षण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि…

Read More

गम्हारिया / Bipin Varshney सरायकेला- खरसवां जिला के गम्हरिया थाना परिसर में सोमवार को गुम हुए मोबाइल के वितरण के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया. इस कैंप में कुल 21 खोए मोबाइल को उनके धारकों को लौटाया गया. इस वितरण समारोह में एसडीपीओ सन्तोष मिश्रा के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार सिंह मौजूद रहे. वितरण समारोह में खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल उन्हें वापस मिल पायेगा. गम्हरिया थाना पुलिस के इस प्रयास से ही उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल…

Read More

चांडिल/ Jagannath Chatarjee बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के एनच 32 पर लेंगडीह के पास मिले रावतारा के 19 वर्षीय युवक करण महतो के शव मामले में चार दिनों बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों में नारजगी देखी गई. बता दे कि परिजनों ने कारण के हत्या की आशंका जताई है. रविवार को परिजनों ने ग्रामीणों संग कैंडल मार्च निकाला और चांडिल थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. परिजनों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस करण के हत्यारे को गिरफ्तार…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato बीती रात थाना क्षेत्र के बीटापुर पंचायत के सिलपिंगदा गांव के समीप से एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया गया. जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  युवक की पहचान गुरूवा सरदार (32) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में बीती रात छऊ नाच और मेला का आयोजन किया गया था. युवक वहीं गया हुआ था. शनिवार की सुबह खून से लथपथ युवक की सूचना मिलने पर खरसावां थाना पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: बनारस के तर्ज पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सोनारी दोमुहानी स्वर्णरेखा नदी तट पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर दूसरे साल महा आरती का आयोजन किया गया. इसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता पत्नी सहित शामिल हुए. साथ ही शहर के कई नामी- गिरामी हस्तियों, कलाकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस महा आरती में गंगा आरती का अदभुत नजारा देखने को मिला जिसे देख शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए. इस दौरान आतिशबाजी का भी नजारा देखने को मिला. वहीं इस अद्भुत नजारा को लोगों को कैमरे में कैद करते…

Read More

गम्हारिया : गम्हारिया के अर्का जैन यूनिवर्सिटी परिसर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर युवा संस्था एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकारी, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर मौजूद रही. उन्होंने छात्रों की हौसला अफजाही की तथा कन्या भ्रूण हत्या के दुष्प्रभावों के ऊपर विस्तार से रौशनी डाली. उन्होंने जेंडर असमानताओं पे भी छात्रों के साथ चर्चा की एवं सभी प्रतियोगिताओं के…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य उपस्कर और नगदी राशि बरामद की गई है. इस गिरोह द्वारा देश के कई राज्यों में साइबर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. गिरोह के सदस्यों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में भी मामला दर्ज है. video इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष गया में ही एक व्यक्ति के अकाउंट से 2 लाख…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में पांच बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रविवार तकरीबन 2: 30 बजे की बताई जा रही है.  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के किसी कंपनी में काम करने वाले चक्रधरपुर निवासी 20 वर्षीय मानकी हांसदा अपनी 8 साल की बेटी लक्ष्मी हांसदा को लेकर 30 वर्षीय जामुदार चाम्पिया के साथ बाइक से जमशेदपुर से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक से गम्हरिया मिरुडीह जा रहे बंदगांव निवासी पति-…

Read More

गम्हरिया/ Rasbihari Mandal क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली CUET परीक्षा के बारे में एक ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया. इस वेबिनार में नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई. इसके तहत CUET परीक्षा का पूरा विवरण, जिसमें पात्रता, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र प्रारूप, अंकन विधि, आवेदन प्रक्रिया, और काउंसलिंग प्रक्रिया शामिल है. CUET परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम रणनीतियां, जिसमें समय प्रबंधन, प्रश्न पत्रों का विश्लेषण, अभ्यास परीक्षाएं, और टिप्स…

Read More

खरसावां: आजसू पार्टी सरायकेला- खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष राम रतन महतो ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आबुआ आवास योजना में काफी अनियमितता बरती गई है. ग्राम सभा को भी ताक में रख कर आबुआ आवास का आवंटन किया गया है. पूरे जिले भर में ये स्थिति पैदा की गई है. आबुआ आवास योजना के नाम पर पैसा उगाही की जा रही है. आवास देने के मानक को ताक पर रखा गया है. पूरे जिले में इसकी जांच होनी चाहिए और इसमें जो भी दोषी पाए जाएं उन्हें जेल की सलाखों में भेजना…

Read More