Author: Tech Ashish

Exploring world

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान नमाजियों ने देश के अमन चैन के साथ भाईचारे की दुआ मांगी. पोड़ाहाट अनुमंडल में ईद- उल- फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.  शनिवार की सुबह से ही मुस्लिम मुहल्लों में चहल- पहल रही. सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की काफी भीड़ रही. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने…

Read More

खरसावां: ईद मुस्लिम समुदायय का पवित्र त्योहार है. रमजान खत्म होते ही खरसावां में खुशनुमा माहौल के बीच ईद- उल- फितर मनाई जा रही है. लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की. वहीं नमाज के बाद सामुहिक रूप से मुसलमानों ने मुल्क की अमन- शांति के लिए अल्लाह से दुआये मांगी. इसके पश्चात गिले- शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी.  साथ ही एक दूसरे को लच्छे- सेवईया खिलाकर ईद की मुबारक बाद का दौर शुरू हो गया. जश्न- ए- ईद पर खरसावां के दो ईदगाह एवं एक मस्जिदों में…

Read More

जमशेदपुर: देशभर में आज ईद धूमधाम से मनाई जा रही है. इधर जमशेदपुर शहर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद एकदूसरे से गले मिल ईद- उल- फितर की बधाइयां दी. इससे पूर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक महीने तक रोजा रख अल्लाह ताला की इबादत की और अपने गुनाहों से तौबा करते हुए अल्लाह ताला से माफी मांगते हुए अपना और अपने परिवार के साथ मुल्क और आवाम की सलामती के लिए ईबादत की.  ईद की नमाज अदा करने के साथ ही शहरवासी ईद की खुशियां बांटने…

Read More

आदित्यपुर/ Sumeet Singh सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप शुक्रवार की रात करीब 9: 30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपत्ति के पर्स की छिनतई कर ली. जिसके बाद सड़क पर अफरा- तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार पति- पत्नी गम्हरिया से जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित अपने आवास जा रहे थे. उसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दंपति का नाम राजेश महतो एवं सुजाता महतो बताया जा रहा है. पर्स में एक मोबाइल भी था. वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अमृत योजना के तहत सीवरेज एवं आदित्यपुर जलापूर्ति योजना की समीक्षा की. जिसमें सभी एजेंसियों के अलावा जुडको के प्रतिनिधि संतोष कुमार चौबे, डीपीएम, एपीएम, उपस्थित रहे. समीक्षा के दौरान उक्त योजनाओं के पूरा करने एवं रेस्टोरेशन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई. सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि बरसात शुरू होने से पहले युद्ध स्तर पर परियोजना के कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे. संदर्भ में जिन- जिन योजनाओं के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त की जानी है…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney आदित्यपुर- कांड्रा मेन रोड पर भाटिया मौजा के खाता नंबर 61, प्लॉट नम्बर 58, थाना नम्बर 127, रकवा 23 डिसमिल सरकारी जमीन पर रोक के बावजूद एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा है. उक्त दबंग व्यक्ति ने सरकारी जमीन को टीना से घेर लिया है और अंदर में निर्माण कार्य जोरों से करा रहा है. बताया जा रहा है कि दबंग व्यक्ति ने शनिवार ईद की और रविवार साप्ताहिक छुट्टी होने का फायदा उठाकर चहारदीवारी का निर्माण कराने की फिराक में है. बता दें कि गम्हरिया सीओ मनोज…

Read More

खरसावां: सरायकेला- खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई के छात्र उपायुक्त को आवेदन देकर विद्यालय से अभिभावकों के साथ अपने घर चले गए. जिसकी सूचना अखबारों के माध्यम से सांसद प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा को पता चलने पर युवा कांग्रेस की टीम के साथ आश्रम विद्यालय कुचाई का शुक्रवार को निरिक्षण किया.  निरिक्षण के क्रम मे विद्यालय प्रबंधन से वार्ता से पता चला कि 2021- 22 एवं 2022- 23 से आसरा संस्था को कल्याण विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं हो रही है और ना ही विभाग द्वारा इसका नवीनीकरण…

Read More

खरसावां: रमजान- उल- मुबारक के अलविदा जुमा (अंतिम जुमा) की नमाज के लिए खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भीड उमड़ पडी. सुबह से ही लोग अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने की तैयारी में थे. बूढे और युवा ही क्या बच्चों में भी एक गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था.  दोपहर 12 बजे के बाद से नहा धो पाक पवित्र हो सूरमा व इत्र लगाकर मस्जिद का रूख किया. खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद- ए- विलाल कदमडीहा, मदिना मस्जिद बेहरासाई व मस्जिद निजामुददीन गोन्दपुर के मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुम्मे को नमाजियों की…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सरकार से उन सभी नगर निकायों का चुनाव अविलंब कराए जाने की मांग की है, जहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है या अप्रैल 2023 में पूरा होने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार निकाय चुनाव में आ रही अड़चनों को दूर कर अविलंब चुनाव कराए. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की जनता चुनाव के माध्यम से नई और ऊर्जावान स्थानीय सरकार बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि पुरानी कमेटी को विस्तार नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि बगल के जिला जमशेदपुर में…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत झारखण्ड बंद का आज शुक्रवार को सोनुआ क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया. बाजार की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं.  बाजार में सब्जी और दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद हैं. यात्री बसों का परिचालन भी पूरी तरह बंद हैं, जिससे लोगों को आने- जाने में समस्या हो रही है.

Read More