Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल ने मिशन लाइफ के तहत पौधरोपण किया. इस अभियान में बच्चो ने अपने- अपने स्तर से पौधे लाकर अपने नाम के साथ कैंपस में लगाया. साथ ही उन्हें उनकी देख भाल का भी ज़िम्मा लिया. इस अभियान में करीब 80 बच्चो ने भाग लिया और करीब 100 पौधे लगाकर कैंपस की हरयाली को और बढ़ा दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन द्वारा पौधा लगाकर और बच्चो का उत्साह बढ़ाते हुए किया गया. इस कार्यक्रम के शुरुआत में बीएड के प्राचार्य डॉ ज्योति प्रकाश स्वाइन और विभाग के सभी…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के कासमा थाना अंतर्गत प्राणपुर गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका ममता देवी के मायकेवालों ने दहेज को लेकर हत्या कर दिए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है, जबकि मृतका के ससुराल वालों ने हत्या के आरोपों से साफ इंकार किया है और कहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और जब तक इलाज के लिए कोई कुछ करता तब तक उसकी मौत हो गई. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma जब आप अपनी बाइक या स्कूटर बाजार में कहीं पार्क करते हैं तो कंपनी द्वारा दिए गए हैंडल लॉक को लगाने के बाद निश्चिंत हो जाते हैं. इसके बावजूद आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं. ऐसी घटनाओं में कमी लाने के लिए चाईबासा पुलिस ने एक नया अभियान शुरू किया है. दोपहिया वाहनों की चोरी पर नियंत्रण लगाने के लिए चाईबासा सदर थाना पुलिस ने आज से एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत लोगों को दोपहिया वाहनों में डबल लॉक लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत भी…

Read More

आदित्यपुर: एक तरफ झारखंड में विपक्ष आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, दूसरी तरफ सत्ताधारी दलों के बीच जुबानी घमासान मचा हुआ है. पिछले दिनों चाईबासा में झामुमो की बैठक में सत्ताधारी दल के विधायक ने सिंहभूम संसदीय सीट पर दावेदारी कर राजनीति को हवा दे दिया. जिसके बाद से ही कांग्रेस और झामुमो नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है. दोनों दलों के नेताओं के बयान से ऐसा लग रहा है कि राज्य में सबकुछ ठीक- ठाक नहीं है. पहले सांसद गीता कोड़ा, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झामुमो नेताओं के बयानबाजी…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हासाडूंगरी कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा प्राचीन बजरंगबली मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया. इस मौके पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह कलश यात्रा दोमुहानी काडी पत्थर घाट से प्रारंभ हुई और कपाली हासाडुगरी बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई. जिसमें कई महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर इस कलश यात्रा में शामिल हुई. इस मौके पर पूरे विधि- विधान के साथ मंदिर का फीता काटकर भाजपा नेता मधु गोराई ने उद्घाटन किया. इस मौके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल…

Read More

चक्रधरपुर/Ashish Kumar Verma मानसून से पहले चक्रधरपुर नगर परिषद की तैयारियां तेज हो गई है. जिसे लेकर सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रीना हांसदा के निर्देशानुसार चक्रधरपुर के तंबाकू पट्टी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसके तहत दुकान मालिकों के द्वारा नालियों में स्लैब लगाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया. बता दें कि आगामी मानसून को देखते हुए चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रीना हांसदा के द्वारा शहर के उन स्थानों का निरीक्षण किया गया था. जहाँ जलजमाव की समस्या होती है. जिसके बाद उनके निर्देश पर उन स्थानों पर…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma सोमवार की सुबह रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग में एसबीआई चौक के समीप ई- रिक्शा व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिससे ई- रिक्शा चालक समेत बाइक में सवार 2 लोग घायल हो गए. आनन- फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां मरहमपट्टी करने के बाद बाइक में सवार दोनो लोगों को छोड़ दिया गया.  जानकारी के मुताबिक चाईबासा लुपुगगुटू गांव निवासी संजीव पूर्ति अपने रिश्तेदार के साथ नकटी आए थे. वापस जाने के दौरान एसबीआई चौक के समीप मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई. जिससे…

Read More

गुमला: पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुमला थाना अन्तर्गत ग्राम सोसो, कदमटोली निवासी सुरेश खड़िया एवं बन्दे उरांव के घर हथियार का भय दिखा कर दो मोबाईल फोन एवं 6 हजार रुपए लूटने एवं रंगदारी मांगने के आरोपियों आकाश महली, समीर एक्का एवं रामजी उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विदित हो कि मामले के उद्भेदन को लेकर गुमला थाने में मामला दर्ज किया गया था. काण्ड के अनुसंधान एवं छापेमारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी गुमला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इसी बीच टीम…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को बासा टोंटो स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा उपस्थिति हुए. बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डॉ दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, आप सभी कार्यकर्ता संगठन की संरचना बनाकर कार्य करें तथा घर- घर जाकर लोगों…

Read More

चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में रविवार को सुदूरवर्ती क्षेत्र के आराहासा पंचायत के मुखिया जोंको आंगारिया के नेतृत्व में कांग्रेस के नीति सिद्धान्तों से प्रभावित होकर कई लोगों कांग्रेस में शामिल हुए है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कांग्रेस मे शामिल हुए सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पूरे देश भर में कांग्रेस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. कांग्रेस की नीति रही है कि सभी जाति- धर्म- संप्रदाय और अमीर- गरीब में भेदभाव…

Read More