Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बिना लाइसेंस के आरओ मिनरल वाटर प्लांट का संचालन किया जा रहा है. निगम क्षेत्र के कई वार्डों में बगैर सरकारी मूल- मान्यताओं का पालन कर दर्जनों आरओ मिनरल वाटर प्लांट संचालित हो रहे हैं, जिसपर न तो निगम प्रशासन गंभीर है, न पेयजल एवं स्वच्छता विभाग न ही स्वास्थ्य विभाग.  गर्मी के मौसम में जहां कई वार्डों में पानी की घोर किल्लत है वहीं दूसरी ओर कुकुरमुत्ते की तरह संचालित हो रहे आरओ प्लांट बगैर सुरक्षा मानकों का पालन किए बोरिंग के पानी को…

Read More

खरसावां/ कुचाई: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पर बुधवार को खरसावां- कुचाई योगमय बना रहा. लोगों ने जगह- जगह योग कर निरोग रहने का संदेश दिया. खरसावा विधायक दशरथ गागराई ने अपने आवास में अपनी पत्नी बांसती गागराई के साथ योग करते हुए कहा कि योग को अपनी जीवन शैली में उतारें, और इसकी ऊर्जा और सकारात्मकता से लाभान्वित हों.  कहा योग शरीर को रोगमुक्त ही नहीं करता है बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सशक्त और ओजस्वी बनाता है. नियमित योग करने से शरीर को ऊर्जा, ताकत और सौंदर्यता मिलती है. मैं भी नियमित योग करता हूं.…

Read More

खरसावां: प्रखंड मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया. खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में प्रखंड और अंचल कर्मियों ने योग योगाभ्यास किया.  मौके पर श्री कुमार ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन में संतुलन स्थापित करता है एवं इंसान को तनाव और सभी चिंताओं से मुक्त रखता है. उन्होंने कहा कि अध्यात्म एवं विज्ञान के सहारे ही भारत विश्व गुरु का अपना स्थान कायम रख सकता है. उन्होने कहा कि योग, प्राणायाम और…

Read More

खरसावां / कुचाई प्रखंड अंतर्गत कुचाई बजार में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो का 49वां जन्मदिन मनाया गया. आजसू एसटी मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा के नेतृत्व में पौधरोपण व केक काट कर जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के जन्मदिन पर क्षेत्र में कई प्रकार के छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए हैं. साथ ही सुदेश महतो के दीर्घायु होने की कामना की गई. इस अवसर पर मोर्चा के संजय सोय, बेरगा सोय, गुरुचरण हेम्ब्रम, केडा सोय, राहुल…

Read More

खरसावां: विधायक दशरथ गगराई ने बुधवार को कुचाई- बडाबाम्बो पथ राईडिंग क्वालिटी सुधार कार्य एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विधालय भवन का शिलान्यास किया. बता दें कि पथ निर्माण विभाग सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत खरसावां प्रखंड के आमदा में कुचाई चौक से बडाबाम्बो पथ पर 15 किलोमीटर तक 6 करोड़ 74 लाख 22 हजार 200 रुपए की लागत से राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य होगा. जबकि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत 2.23 करोड़ रुपए की लागत से खरसावां के दितसाई में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य होगा.  इसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला…

Read More

सोनुआ/ Jayant pramanik झारखंड में पहली बार शुरु किये गये राज्यस्तरीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है.13 से 15 जून तक हजारीबाग के बरही तिलैया डैम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने गयी पश्चिम सिंहभूम जिले की टीम में सभी खिलाड़ी सोनुआ और गोईलकेरा प्रखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं. इन खिलाड़ियों ने संसाधनों के अभाव में बिना किसी प्रशिक्षण और तैयारी के प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीतकर जिला का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला थाना अंतर्गत टेंटोपोसी के पास झापड़गुड़ा गांव से बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. शव की पीठ पर गोली के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है और शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है. घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर भीड़ जुटने के बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस को हुई. उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित वार्ड 17 की पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिख कर क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक वर्ष की तरह गर्मी में आदित्यपुर नगर निगम के अन्तर्गत पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मूलतः हवा, जल, मिट्टी का दूषित होना आम बात हो गई है. आने वाले समय में सरायकेला तथा अन्य क्षेत्रों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसकी कल्पना से ही भय लगता है. अतः…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने हंसाडूंगरी निवासी मोहम्मद आदिप की शिकायत पर करवाई करते हुए हासाडूंगरी निवासी मोहम्मद इबरार उर्फ छोटे लाल को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  विदित हो कि बीते 15 जून को मोहम्मद आदिप ने मोबाइल चोरी की लिखित आवेदन कपाली ओपी पुलिस को दी थी. वहीं कपाली ओपी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद हासाडूंगरी निवासी मोहम्मद इबरार उर्फ छोटे लाल को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थानीय रेलवे हाई स्कूल मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें स्वयंसेवक संघ के तुसार जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों योगाभ्यास कराया गया.  योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, झारखंड के पूर्व गृह सचिव जेबी.तुबिद, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मोहन कच्छप, संदीप महतो, समाज सेवी मनोज भगेरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अशोक दास, दीपक सिंह, विनोद शर्मा, जेपी शेखर, दयानिधि महतो के साथ तमाम लोग मौजूद रहे.

Read More