Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया (Kunal Kumar) रविवार की सुबह गम्हरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरकुम गांव में संचालित हो रहे अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए करीब 2500 केजी अवैध महुआ जावा नष्ट कर दिया.  बताया जा रहा है कि परशुराम हांसदा नामक व्यक्ति द्वारा गांव में ही अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित किया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार ने एक टीम का गठन करते हुए कार्यवाई करने का निर्देश दिया. टीम में शामिल एसआई चंदन कुमार, एएसआई अजय राय, अशोक कुमार, शिव शंकर दास आदि ने…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) बिहार में कहने को तो शराब बंदी है, लेकिन शराबियों का खुराफात अब दिन दहाड़े सड़क पर भी देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में औरंगाबाद में एक शराबी ने दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है. दोनों का ईलाज चल रहा है. वैसे इस घटना में शराबी भी घायल हुआ है. मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित गोला गांव की है. जहां शराब के नशे में एक युवक ने इस तरह की घटना का अंजाम दिया है. इसके बाद घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया. जहां डॉक्टरों…

Read More

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के विवादित पत्रकारों में शुमार बसंत साहू के खिलाफ एक महिला ने चांडिल थाने में धारा 289, 341, 323, 354, 509, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्या है मामला दरअसल पत्रकार बसंत साहू के खिलाफ बड़ा गम्हरिया निवासी 32 वर्षीय महिला ममता कुमारी ने दर्ज कराया है. महिला द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत में कहा गया है कि 23 दिसंबर को वह निजी काम से चांडिल आयी थी. लौटने के क्रम में पाटा टोल प्लाजा के समीप उनकी गाड़ी संख्या JH05CW- 1506 में…

Read More

गम्हरिया (प्रतिनिधि) शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुड गवर्नेंस वीक कार्यशाला आयोजित किया गया. सीओ ने प्रखंड एवं अंचल के अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील बनने का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने फरियादियों के साथ शालीनता से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने व पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी गुड गवर्नेंस वीक का आयोजन किया गया है. इसमें वेटनरी डाक्टर ज्योतिंद्र नारायण,…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के महूबना- कोआम के पास से लूटे गए बोलेरो पिकअप वैन को लूटकर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से रामगढ़ बाजार से धर दबोचा, जबकि दो अभियुक्त भागने में सफल रहे.  गिरफ्त में आए अपराधी का नाम शाहबाज अंसारी बताया जा रहा है, जो गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत बांसमंडी का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने लूटी गई बोलेरो पिकअप वाहन संख्या WB57E- 8242 बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) श्रीमद भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. श्री कृष्ण जन्म होते ही भक्तगण जमकर नाचे- झूमे. पूरी द्वारिका नगरी कृष्णमय हो गयी. श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा होटल देवांग द्वारिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा सुनाते हुए व्यास जी महाराज ने सूर्यवंश एवं चंद्रवंश के राजाओं की कथा का वर्णन किया.   कथाव्यास ने भगवान राम के जन्म, वनगमन, रावण वध एवं राज्याभिषेक की कथा का संक्षिप्त वर्णन किया. भगवान के चतुर्भुज रूप को देखकर मां कौशल्या ने निवेदन किया…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद स्टेडियम में शनिवार को झारखंड राज्य जलछाजन मिशन की ओर से विधायक सविता महतो के द्वारा परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया.  विधायक ने स्थाई कृषि समिति के सदस्यों के बीच 28 सोलर चालित पंपसेट एवं 28 गांवों में 3- 3 स्प्रे मशीन, 28 गांवों के कृषि समितियों को 3- 3 पेडी फ्रेसर मशीन का वितरण किया. वहीं विधायक ने विधायक मद से ईचागढ़ थाना प्रभारी को एक एंबुलेंस की चाभी भी सौंपा झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, नावार्ड , ग्रामीण विकास विभाग व पीआईए सहयोगी महिला समिति के संयुक्त…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) सरायकेला- खरसावां जिले में दुर्गा सोरेन सेना का सामाजिक कार्य निरंतर जारी है. सेना के सदस्य जिला अध्यक्ष सनी सिंह के नेतृत्व में हर जरूरतमंदों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 1 के हथियाडीह गांव के मिहिर मुर्मू के परिजनों से सेना के सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें राशन के अलावा कुछ नगद आर्थिक सहयोग दिया. बता दें कि 62 वर्षीय मिहिर मुर्मू की पिछले दिनों लंबी बीमारी के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मौत हो…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड सभागार में शनिवार को गुड गवर्नेंस वीक (सुशासन सप्ताह) के तहत जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.  गुड गवर्नेंस वीक के आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बीडीओ डांगुर कोड़ाह ने कहा कि 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी गुड गवर्नेंस वीक का आयोजन किया गया है. इसके तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे सुगम तरीके से पहुंचे, इस पर बल देना…

Read More

कुचाई (प्रमोद सिंह) सरायकेला- खरसावां जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुचाई में जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ की ओर से लगातार सामुदायिक पुलिसिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान तक बैठे लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके. बता दें कि कुचाई के रोलाहतु पंचायत के पुनिसीर में सीआरपीएफ कैम्प का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं. ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव स्थापित करने और पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा क्षेत्र में लगातार सोशल पुलिसिंग अभियान चलाया…

Read More