Author: Tech Ashish

Exploring world

सिनी (Kunal Kumar) 40 साल पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद शनिवार को सिनी ओपी परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद गिरी को भावभीनी विदाई दी गई. विदाई समारोह में ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, सिनी आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अमाल घोष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने विद्यानंद गिरी के आने वाले भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने कहा सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है. पुलिस विभाग में नौकरी में रहते परिवार के साथ वक्त बिताने का वक्त बहुत कम मिलता है. ससम्मान सेवानिवृत्ति के बाद…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) विश्व प्रसिद्ध वासुकिनाथ धाम में नव वर्ष पर श्रद्धालुओं के संभावित भीड़ को लेकर जरमुंडी पुलिस- प्रशासन के साथ मंदिर प्रबंधन ने तैयारी कर ली है. शनिवार को जरमुंडी एसडीपीओ एवं सीओ ने बाबा मंदिर और आसपास का जायजा लेते हुए मंदिर पथ में बने अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश दिया. साथ ही मंदिर कमेटी से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया. वही एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण से लेकर मंदिर के सभी रास्तों तक पुलिस बल की तैनाती की गई है…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के परोरा गांव में मोटर साइकिल के चाभी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए है जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया गया है.  जहां चिकित्सकों द्वारा 4 लोगों के स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया है. जख्मियों में एक पक्ष से परोरा गांव निवासी करमदेव राम, राम जीवन राम, राज कुमार, विक्रम कुमार व मतारानी देवी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से पंकज कुमार, नगेंद्र राम और…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) शनिवार दोपहर कांड्रा और गम्हरिया के बॉर्डर पर पिंड्राबेड़ा नाला के बगल में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में आग लगा दी गई. जिससे आग ने भयंकर रूप ले लिया और ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने लगी.  वही बगल में ईंट कंपनी के नजदीक खड़े लव किशोर महतो एवं रापचा पंचायत के वार्ड सदस्य लोबिन हांसदा ने इसकी सूचना 100 डायल नंबर मे दी. तत्काल 100 डायल ऑफिस से गम्हरिया थाना को दी गई सूचना पर गम्हरिया थाना द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर फायर बिग्रेड को दी गई. वही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के शिव शंकर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) 1 जनवरी 1948 को जब आज़ाद भारत अपने पहले नए साल की पहली तारीख़ का जश्न मना रहा था, तब बिहार का खरसावां (अब झारखण्ड) अपना ख़ून अपनो द्वारा बहवा रहा था. 1 जनवरी 1948 को खरसावां हाट में 50 हज़ार से अधिक आदिवासियों की भीड़ पर ओड़िशा मिलिट्री पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें कई आदिवासी मारे गये थे.  आदिवासी खरसावां को ओड़िशा में मिलाये जाने का विरोध कर रहे थे. आदिवासी खरसावां को बिहार में शामिल करने की मांग कर रहे थे. खरसावां में एक जनवरी को गोलीकांड या हत्याकांड सुनते ही हमें जालियांवाला…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत पिरवां बाजार चौक पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव की चौथी पुण्य तिथि मनाई गई. यह पुण्य तिथि पीरथू पैक्स अध्यक्ष गया प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मनाई गई, जबकि मंच का संचालन सच्चिदानंद पाठक ने की. पुण्य तिथि में आए सभी जन प्रतिनिधयों और ग्रामीणों ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव के प्रतिमा पर बारी- बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद ने कहा कि स्वर्गीय संजय यादव एक कर्मठ और जुझारू व्यक्ति थे तथा वे…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) बीते शुक्रवार की रात कांड्रा में असामाजिक तत्वों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एसकेजी क्लब में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया.  बदमाशों ने कमल प्रसाद के वाहन संख्या JH05CU- 5754, राजेश दत्ता की कार JH05 AU- 5725 और मुकेश नंदी की कार JH05 CK- 1409 की बैक लाइट का शीशा तोड़ दिया और गाड़ियों को क्षति पहुंचाई. सभी गाड़ी मालिकों ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

Read More

आदित्यपुर (Kunal kumar) आगामी गर्मी के मौसम में नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए, सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा आंदोलन के मूड में है. इस बावत मोर्चा ने आगामी 8 जनवरी को निगम क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की एक बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति को लेकर रायशुमारी की जाएगी. मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान में नगर विकास विभाग पूरी तरह विफल रहा है. निगम क्षेत्र में चल रहे राज्य स्तरीय पेयजल आपूर्ति योजना का काम अब तक पूरी तरह असंतोष रही है. सीतारामपुर डैम में 30…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) शुक्रवार को राजनगर स्थित ब्लॉक चौक पर झारखंड आंदोलनकारी सहदेव महतो की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर स्व. सहदेव महतो की पत्नी उमा महतो, पुत्र रूपेश महतो, पुत्रवधु मोना महतो, स्व. सहदेव के छोटे भाई महादेव महतो ने सहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद बारी- बारी से उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सहदेव महतो समृति स्मारक समिति की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान सहदेव स्मारक समिति के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत धर्मा मुर्मू को भी श्रद्धांजलि दी गई.…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलोंग गांव के बाहर जंगल झाड़ी में अवैध शराब भट्टी संचालित होने की सूचना पर एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाकर एक अवैध महुआ शराब भट्टी को नष्ट कर दिया गया.  वहीं करीब 10 लीटर महुआ शराब एवं शराब बनाने वाले सामानों को जप्त किया गया. पुलिस टीम द्वारा करीब 15 सौ किलोग्राम जावा महुआ को भी विनष्ट कर दिया गया. पुलिस को देखते ही शराब माफिया मौके से भागने में सफल रहा. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि जुगिलोंग…

Read More