Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर (Kunal kumar) नगर निगम के वार्ड 10 के दिवंगत पार्षद स्वर्गीय महेंद्र सरदार की याद में स्वर्गीय महेंद्र सरदार मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पार्वतीपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को हुआ. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्वर्गीय पार्षद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पुरेन्द्र को बैच पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर शंकर सरदार ने सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों द्वारा पार्षद को खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया जाना अविस्मरणीय है. उन्होंने…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज राजकमल मिश्रा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिमडेगा के रूप में ट्रांसफर हुआ है. मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा एक सादे समारोह में श्री मिश्रा को विदाई दी गई.  इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा स्थानांतरण के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि लगभग 1 वर्ष सरायकेला परिवार न्यायालय में रहे इसका अनुभव सदा यादगार रहेगा. उन्होंने कहा कि इस 1 वर्ष में करीबन 60 मामलों को सुलझाया. उन्होंने कहा कि पति- पत्नी के बीच का विवाद सुलझाना अत्यंत ही दायित्व पूर्ण कार्य है, क्योंकि उनके…

Read More

कुचाई (प्रतिनिधि) वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केंद्रीय कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के नेता- कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर श्रद्वाजंलि देकर वृहद झारखण्ड के अधूरे सपनों को साकार करने का संक्लप लिया.  मौके पर जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि हमने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए ही वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच का गठन किया है. जयपाल सिंह मुंडा राजनीतिज्ञ,…

Read More

सरायकेला: प्रखंड के बालीपोस फुटबॉल मैदान मे मुस्कान स्पोर्टिग क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2023 के फाईनल मैच में अफान स्पोर्टिंग क्लब की टीम को 1-0 से पराजित कर राज स्पोर्टिग क्लब की टीम चैम्पियन बनी. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीम ने भाग लिया था.  फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह नेता अजमल बलखी एवं झामुमो नेता मुकेश मछुआ द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता की विजेता टीम राज स्पोर्टिंग क्लब को 40 हजार व कप, उप विजेता टीम अफान स्पोर्टिग क्लब को 30 हजार, तृतीय स्थान पर रही…

Read More

जमशेदपुर (Rajesh Thakur) शहर में चोरों का आतंक सोमवार को भी जारी रहा. जहां परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी चंदन कुमार गुप्ता के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर से दो मोबाइल और करीब 35 हजार नगदी उड़ा लिया है. बताया जा रहा है कि चंदन कुमार के घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. इसी को लेकर बाउंड्री वॉल तोड़ा गया था. जहां से चोरों ने घर में घुसकर मोबाइल और पैसे की चोरी कर ली है, जबकि घर के अंदर चंदन की मां और बहन सोई हुई थी, लेकिन किसी को भी चोरी होने का…

Read More

आदित्यपुर (Kunal kumar) आदित्यपुर थाना से लेकर रेलवे फाटक एवं विकास भवन के पीछे वाले सड़क और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगने वाले जाम को लेकर थाना प्रभारी ने सख्ती बढ़ा दी है. मंगलवार से थाना प्रभारी राजन कुमार ने स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की है. इसके तहत दैनिक सब्जी विक्रेताओं एवं मीट- मछली व मुर्गा बेचनेवालों को सड़क से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक- चौराहों के सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है. वहीं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की बात उन्होंने…

Read More

खरसावां (प्रतिनधि) सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसंगी संस्थान पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 एवं 5 जनवरी को छऊ सेंटर खरसावां में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है. आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति होगी.  इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई के कर कमलों से होगा. जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोल्हान विभाग की बैठक सोमवार को सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय में हुई. इसमें मुख्य रूप से राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य डॉ कमलेश कुमार प्रदेश मंत्री शशि भूषण रजक विभाग संयोजक कीर्ति भूषण प्रमाणिक एवं प्रदेश के बापन घोष सनातन गोराई आदि लोग उपस्थित थे.  इस बैठक में मुख्य रूप से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में नए जाना है उस पर चर्चा हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रत्येक महाविद्यालयों में एवं सभी नगर केंद्रों में युवा महोत्सव के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के संदेश को जन जन…

Read More

कुचाई: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोयलांचल से शुरू हुआ आंदोलन कुचाई पहुच गया है. कुचाई के सेरेंगदा फुटबॉल मैदान में सोमवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से खतियानी जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें टाइगर जयराम महतो को देखने और उन्हें सुनने भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मौके पर श्री महतो ने कहा कि यदि हम सभी झारखंड की माटी, भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे नहीं आएंगे तो आने वाली पीढ़ी का अस्तित्व समाप्त…

Read More

सरायकेला (Rasbihari Mandal) राज्य भर के जेटेट परीक्षा 2016 के सफल अभ्यर्थी 8 जनवरी को राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में बैठक कर सीधी नियुक्ति की रणनीति तैयार करेंगे. इसके लिए जेटेट 2016 के सफल पारा शिक्षक एवं गैर पारा अभ्यर्थी दोनों ही एक मंच पर जुटकर अभियान का आगाज करने की तैयारी कर रहे हैं.  उक्त अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत मैरिट लिस्ट के आधार पर उनकी सीधी नियुक्ति की जाए. इस संदर्भ में सोमवार को टेट सफल सहायक अध्यापक संघ झारखण्ड प्रदेश के मीडिया प्रभारी कुणाल दास ने एक प्रेस वार्ता के…

Read More