Author: Tech Ashish

Exploring world

DESK REPORT विश्व बैंक के सहयोग से संचालित केंद्र और राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना तेजस्विनी परियोजना का राज्य का पहला मेगा इवेंट गुरुवार को कला नगरी सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया गया.  महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री जोबा मांझी थीं. मूल रूप से महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस मेगा इवेंट को लेकर बड़े- बड़े दावे एवं घोषणाएं की गई. मंच से अतिथियों ने महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने के खूब कसीदे गढ़े. विभागीय सचिव ने बाल विवाह एवं डायन…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) दो दिनों से लापता जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी के बड़े भाई हम पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज चंद्रवंशी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.  घटना बारुण थाना क्षेत्र के सोन नगर रेलवे ट्रैक के पास की है. मृतक की पहचान गया जिले के गुरुवा के रहने वाले जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी के बड़े भाई हम पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज चंद्रवंशी के रूप में की गई है. देखें video मृतक के परिजनों ने बताया कि 21 तारीख को सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे, जिसके…

Read More

जमशेदपुर : हिन्दू पीठ के प्रांगण में गुरुवार को बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेतजी नसरवानजी टाटा के उनके जन्मदिवस पर हिन्दू पीठ के स्वयंसेवक उनको नमन करने के लिए ब्लड बैंक बिष्टुपुर में रक्तदान करेंगे.  शिविर सफल बनाने के लिए कमेटी गठित रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए किशोर गोलछा को संयोजक एवं कुमकुम सिंह को सह संयोजिका बनाया गया है. बैठक में हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहर भारत का एक बेहतरीन शहर है. यहां पूरे भारत के सभी प्रदेश के…

Read More

खरसावां : खरसावां प्रखंड के कोतोवालवादी गांव में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा की अध्यक्षता में की गई. बैठक में कोतोवालवादी गांव के बूथ कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुरेश कुजूर को बूथ अध्यक्ष, हीरावती पाड़ेया को सचिव और लालमोहन पाड़ेया को  कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं कमेटी विस्तार करने की जिम्मेवारी बूथ अध्यक्ष को दी गई. समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श  कमेटी में 30 सदस्य एवं पदाधिकारियों को शामिल करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा बैठक में गांव के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया. गांव…

Read More

सरायकेला: जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा. जहां जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर स्थानीय उम्मीदवारों को निजी संस्थानों में रोजगार मिलेगा.   इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सरायकेला के सौजन्य से इस रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चंपाई सोरेन, झारखण्ड सरकार के उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की गई है.  उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में 15…

Read More

कुचाई: गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में की गई. बैठक में  विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की बारी- बारी से समीक्षा की गई.  इसके अलावे पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने, साप्ताहिक समीक्षा करने, कनीय अभियंताओं से ससमय योजनाओं का प्राक्कलन बनाने, मापी पुस्तिका तैयार करने, कुआं योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्व यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.  *अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ* …

Read More

खरसावां: प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में संगठन के मजबूतीकरण पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में ग्राम प्रधानों ने बारी- बारी से अपनी- अपनी समस्याएं रखी. साथ ही समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया.  मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान एवं मुंडा ग्राम की रीढ है. लेकिन बहुत ही खेद का विषय है कि ग्राम प्रधानों के बैठक आदि के लिए प्रखंड परिसर में भवन उपल्बध नही है. इस लिए खरसावां…

Read More

खरसावां: समाजसेवी सह जनता दल यूनाइटेड के नेता विनोद बिहारी कुजूर ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए खरसावां के सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र के डेमकागोडा गांव में विगत कई माह से खराब पडे नलकूप की मरम्मती निजी खर्च पर कराया. जिससे गांव के ग्रामीण जेडीयू नेता का गुणगान करते नहीं थक रहे. ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान है. जनता जब अपना प्रतिनिधि चुनती है तो निर्वाचित प्रतिनिधि से अपनी समस्या का समाधान करने की आशा रखती है. लेकिन आशा के अनुरूप कार्य नही होता है. क्षेत्र में पानी की समस्या से जदयू नेता को…

Read More

जमशेदपुर: रजक समाज की ओर से संत गाडके बाबा की 147वीं जयंती कदमा के कुडी महंती ऑडिटोरियम सभागार में मनायी गयी. गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति टीएमएच के एचओडी डॉ मनोज कुमार रजक, डॉ अजय राज, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण राजेश कुमार रजक,  ज्वाइंट सेक्रेट्री एसबीआई के रिंटू रजक,रजक समाज के अध्यक्ष अजय रजक मौजूद थे.  समाज के अध्यक्ष अजय रजक के नेतृत्व में अतिथियों की ओर से चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित जयंती मनायी गई. मौके पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे. अतिथियों की ओर से समाज के बुजुर्ग व समाज के लिए…

Read More

चाईबासा: देश में बढ़ती महंगाई, उच्चतम बेरोज़गारी और कुशासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजनकारी एजेंडे का दंश झेल रहे देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, लेकिन एक ज़िम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम भाजपाई सत्ता के मित्र पूंजीपतियों को सरकारी खजाने की लूट की खुली छूट और प्रधानमंत्री से संबंधित इस पूरे अडानी महाघोटाले में हो रहे घोटालों से भी चिंतित हैं. इसलिए हम सरकार को उसकी ज़िम्मेदारी से भागने की इजाज़त नहीं दे सकते और आज हम अडानी के हैं कौन’ श्रृंखला में झारखण्ड प्रदेश…

Read More