औरंगबाद/ Dinanath Mouar युवा कांग्रेस औरंगाबाद जिला इकाई की ओर से गुरुवार को यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का पोस्टर लांच किया गया.

विज्ञापन
जोनल इंचार्ज अमितेश पाण्डेय ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया युवा कांग्रेस का यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को एक बड़ा राजनीतिक मंच उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवा अपनी बात देश के समक्ष रख सकते हैं. अमितेश ने बताया कि युवाओं के अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभारकर उन्हें उचित प्लेटफार्म दिलाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.
विज्ञापन

