औरंगाबाद (Dinanath Mouar) अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को मदनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी मदनपुर थाना क्षेत्र के आजन टोले भुइयां बिगहा निवासी सीताराम भुइयां की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है.

विज्ञापन
बताते चलें कि, आरोपी सीताराम भुइयां बीते 13 नवंबर 2023 की रात्रि अपनी पत्नी ललिता देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी थी. इस मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या – 502/23 के तहत सीताराम भुइयां के ऊपर अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले मे प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. तब से वो फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि, फरार आरोपी को आजन से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन

