औरंगाबाद: जिले के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को भारी समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे, जिससे माहौल चुनावी जोश में बदल गया.

नामांकन के बाद राजेश राम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव एकता और विकास का चुनाव है. “हम मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.”
उन्होंने यह भी कहा कि आज दीपावली का पावन पर्व है और उन्होंने इसे शुभ दिन मानते हुए नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
