औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के कासमा थाना अंतर्गत प्राणपुर गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका ममता देवी के मायकेवालों ने दहेज को लेकर हत्या कर दिए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है, जबकि मृतका के ससुराल वालों ने हत्या के आरोपों से साफ इंकार किया है और कहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और जब तक इलाज के लिए कोई कुछ करता तब तक उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

