औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के गोह थाना क्षेत्र के एनएच 120 गया- दाउदनगर मुख्य मार्ग पर स्थित दधपी गांव के समीप अज्ञात वाहन जी चपेट में आकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है.

मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के न्यू एरिया निवासी बिजेन्द्र यादव के पुत्र सोनू यादव (30) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू अपनी बाइक से आवश्यक कार्य को लेकर देवहरा गया था. जहां से लौटने के क्रम में जैसे ही वह दधपी गांव के समीप पहुंचा कि एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सोनू यादव गंभीर रूप जख्मी होकर सड़क पर गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोह थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
इधर पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. मां और पत्नी दहाड़ मारकर रोते- रोते बेहोश होती रही. तो पिता के ऊपर आफत का पहाड़ ही टूट गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है.

Exploring world
