औरंगाबाद: जिले के अंबा थाना अंतर्गत एनएच- 139 पर हरदत्ता के समीप रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
video
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने चालक कुंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं ऑटो सवार उसके दोस्त आकाश की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इधर हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.
बाइट
राजू (परिजन)

Exploring world
विज्ञापन
