चाईबासा/ Jayant Pramanik सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोशिएशन ग्राउंड चाईबासा में रविवार को त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया.
इस अवसर पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजू पड़े, प्रताप कटियार सहित कई भाजपा नेता और खेल प्रेमी मौजूद रहे.
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को सम्मान देना है.

विज्ञापन
