रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक हैं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अंग्रेजों से लोहा लेकर आदिवासी समाज को जागृत करने का काम किया. उनके द्वारा किया गया त्याग, तपस्या और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सी.पी. सिंह, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
