नई दिल्ली: आज दिल्ली में भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया. यह समझौता भारतीय तीरंदाज़ों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
इस MoU के तहत CHAMPS स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इसका उद्देश्य सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाज़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के साथ- साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर देना है. इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि हमारे खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें. यह स्कॉलरशिप खेल और शिक्षा के समन्वय का नया आदर्श स्थापित करेगी. भारतीय तीरंदाजी संघ ने इस समझौते को खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

विज्ञापन
