आरा: भोजपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र से एके-47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए. एसटीएफ बिहार पटना और शाहपुर थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग घरों में छापेमारी की. पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय (35 वर्ष) के घर से पुलिस ने एक लोडेड एके-47, एक पिस्टल, 22 एके-47 कारतूस, 13 पिस्टल कारतूस, चार मैग्जीन और एक मोबाइल बरामद किया. वहीं अंकित कुमार (19 वर्ष) के घर से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, एक थार्नेट, एक देशी एक नाली बंदूक, 35 कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए.
पुलिस ने पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय, पिता स्व. शैलेश चन्द्र राय, निवासी शाहपुर वार्ड संख्या 05 और अंकित कुमार, पिता अयोध्या यादव, निवासी शाहपुर वार्ड संख्या 10 को गिरफ्तार किया. कुल मिलाकर पुलिस ने 1 एके-47, 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 कट्टा, 1 थार्नेट, 1 एक नाली बंदूक, 5 मैग्जीन, 76 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियारों के नेटवर्क और इनके इस्तेमाल की जांच जारी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां से आए और किस उद्देश्य से रखे गए थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
