जामताड़ा/ Yogesh Kumar केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को जामताड़ा दौरे के दौरान आईआरसीटीसी घोटाला मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “कानून अपना काम कर रही है और करती रहेगी.” मंत्री का यह बयान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़े बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले पर आया है, जिसमें आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन ली थी.

सोमवार को जामताड़ा पहुंचने पर पिसोई नेशनल हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया. सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
मीडिया से बातचीत में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाकर विकास की दिशा को आगे बढ़ाएगी. मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरे दिन जोश और उल्लास का माहौल रहा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
