जमशेदपुर/ Afroj Mallick

गुड़ाबांधा में गुरुवार को लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर गांव के मुखिया कालिया हेंब्रम, गुरुचरण मंडी, जदुनाथ हांसदा, शकीला हेंब्रम समेत बड़ी संख्या महिलाएं एवं बुजुर्ग की उपस्थिति में पूजा- पाठ व भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.

मुखिया ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र के छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा. जिसकी लागत करीब 11 लाख रुपए है. स्थानीय बबलू महतो ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आंगनबाड़ी लंबे समय से उनकी आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो रही है. इस केंद्र के बनने से न केवल बच्चों को फायदा होगा, बल्कि गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी स्वास्थ्य लाभ व पोषण सेवाएं मिलेंगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक रीति- रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया, और सभी के बीच मिठाइयों का भी वितरण किया गया.

