चांडिल/ Afroz Mallik ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत पारगामा गांव के युवा कवि व लेखक गुरुचरण महतो को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. वे 14 सितंबर को मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी दिवस कार्यक्रम में ‘आदर्श युवा नायक सम्मान’ से नवाजे गए. वहीं 15 सितंबर को साहित्य अकादमी परिषद द्वारा भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश साहित्योत्सव के ‘युवा रचनाधर्मी कुंभ’ में भी उन्होंने हिस्सा लिया.

मथुरा में यह सम्मान संस्कार महाकुंभ 2025 के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवा नियोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नूकोरी के हाथों प्रदान किया गया. भोपाल में साहित्य अकादमी के रवींद्र समागम केंद्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा परिषद के निदेशक डॉ. विकास दवे की उपस्थिति में गुरुचरण महतो को कवितापाठ का अवसर मिला.
राष्ट्रीय स्तर के इन कार्यक्रमों में देशभर से सैकड़ों कवि, लेखक, कलाकार, शिक्षाविद, व्याख्याता, साहित्य प्रेमी और समाजसेवी शामिल हुए. सम्मान प्राप्त कर गुरुचरण महतो ने इसे अपने गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
