जमशेदपुर Report By Afroz Mallik देहरादून में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसई रेलवे) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टाटानगर का मान बढ़ाया है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एसई रेलवे के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.

सीआई कार्यालय में कार्यरत कामिनी बोस्टे ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं, इसी कार्यालय में कार्यरत विजय ने 680 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया. इसके अलावा टाटानगर रेलवे स्टेशन में टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत सुमित चौधरी ने 842.5 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतकर एसई रेलवे को गौरवान्वित किया.
तीनों खिलाड़ी एसई रेलवे पावरलिफ्टिंग टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं. खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अनुभवी प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की.
प्रतियोगिता के बाद सीकेपी डिवीजन के एसीएम एस.के. सिंह एवं बर्नवाल ने खिलाड़ियों और कोच से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य रेलवे कर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी ऐसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
