जमशेदपुर/ Afroj Mallick

कम्युनिटी इम्पैक्ट ट्रस्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (CITSD) की ओर से अल्हिद्द पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दुआओं के साथ CITSD के मैनेजर प्रोजेक्ट्स अब्दुल सत्तार ने की. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मिस मंतशा परवीन ने उत्साहपूर्ण ढंग से किया.
नन्हे- मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कक्षा 1 के शाहिद अंसारी ने प्रभावशाली भाषण से सबका ध्यान खींचा. कक्षा 2 के अफ्फान अंसारी ने बाल दिवस पर सुंदर कविता सुनाकर वाहवाही लूटी. कक्षा 3 के फरहान अंसारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. अदिबा अंसारी ने हिन्दी में शानदार प्रस्तुति दी. इसके अलावा कक्षा 3 के अंसारी ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया.
कार्यक्रम में शिक्षिका मिस निशा परवीन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया. मिस रेहाना खातून ने बाल दिवस के महत्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर प्रेरणादायक विचार साझा किए. मुख्य अतिथि रेशमा शाह (HT) ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर मिसाइल मैन बनने तक के प्रेरक सफर पर प्रकाश डाला.
अध्यापिका सवित्री ने बच्चों को पढ़ाई में रुचि बढ़ाने, अच्छे संस्कार अपनाने और नैतिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट, ड्रॉइंग शीट्स और पेंसिलों का वितरण किया गया.
इस अवसर पर शिक्षिकाएँ सीमा परवीन, निशा परवीन, सविआ आफ़्सा परवीन, अब्दुल सत्तार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन कम्युनिटी इम्पैक्ट ट्रस्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

