आदित्यपुर: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच की बैठक में संगठन की नई समिति का विस्तार किया गया. इसमें सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और युवाओं से संगठन की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया.

इस मौके पर शहीद चुन्नू शर्मा के शहादत दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि चुन्नू शर्मा का त्याग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.
बैठक में संगठन की गतिविधियों को जन- जन तक पहुंचाने, समाज में एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए. समिति विस्तार में युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कमल नयन, उपाध्यक्ष मुकेश और राहुल, महासचिव रंजीत शांडिल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार तथा सोशल मीडिया प्रभारी मधु सूदन सिंह को जिम्मेदारी दी गई. वहीं ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, महासचिव अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल, पूर्व डीएसपी अरविंद सिंह, संरक्षक मुन्ना शर्मा, लालबाबू सिंह, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र शर्मा, बिमल कुमार सिंह, प्रेम कुमार, रामेश्वर शर्मा, अंजना सिंह और सुमन राय उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

