अहमदाबाद: शहर के घनी आबादी क्षेत्र में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है. जहां एअर इंडिया का विमान क्रैश होने से उसमें सवार क्रू मेंबर सहित सभी 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. बताया जा रहा है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे.

विमान में भारत के साथ इंग्लैंड, पुर्तगाल सहित कई अन्य देशों के नागरिकों के होने की खबर है यहां तक कि इसी विमान से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी सफर कर रहे थे. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी. दोपहर 1 बजकर 17 मिनट पर विमान ने टेकऑफ किया था. इसके कुछ मिनट बाद भी विमान हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. दमकल गाड़ियों और आपातकालीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है. आग पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है. एक तकनीकी टीम स्थिति का आकलन कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
नुकसान की आशंका
विमान अहमदाबाद के घनी आबादी वाले इलाके में गिरा है. रिहायशी एरिया में प्लेन के गिरने से बड़ी जान माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 वयस्क, 2 बच्चे और 12 क्रू सदस्य (10 केबिन क्रू व 2 पायलट) शामिल थे. बताया जा रहा है कि प्लेन का पिछला हिस्सा यानी टेल के टकराने से यह हादसा हुआ है. विमान के उड़ते ही उसका पिछला हिस्सा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण विमान के क्रैश होने की बात कही जा रही है. एयर इंडिया का कहना है कि जल्द ही हम आधिकारिक जानकारी शेयर करेंगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान का परिचालन A1-171 नाम से होता है. यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित की जाती है. विमान अहमदाबाद से लंदन के हीथ्रो तक जाती है. हादसे के वक्त विमान की कमान पायलट-इन-कमांड सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के हाथ में थी. क्रैश के तुरंत बाद एयरपोर्ट इमरजेंसी टीम को सक्रिय कर दिया गया. घटनास्थल से दूर तक धुएं के घने बादल देखे जा सकते हैं. मेघानीनगर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. सीट नंबर 2-D पर बैठे थे विजय रूपाणी. टिकट से कंफर्म हो गया है. सूत्रों का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं. उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी. उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे.
अमित शाह ने की बात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की है. उन्होंने उनसे एयर इंडिया विमान हादेस की जानकारी ली है. केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
चंपाई ने जताई संवेदना; सारे कार्यक्रम स्थगित
इधर विमान हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट कर संवेदना जताई है. उन्होंने कहा कि विमान हादसे की जानकारी मिलने पर मान काफी व्यथित हैं. उन्होंने आज प्रस्तावित दुमका दौरा को स्थगित कर दिया है.

