देवघर: सियाचिन में देश की रक्षा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए शहीद अग्निवीर नीरज चौधरी का पार्थिव शरीर कल देवघर जिले के कजरा गांव पहुंचेगा. गांव में मातम पसरा हुआ है और शहीद के घर पर गम का माहौल है. मां, पिता, दादा, चाचा सहित परिजनों और ग्रामीणों का रो- रो कर बुरा हाल है.

गौरतलब है कि नीरज चौधरी ने 2022 में अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी. सियाचिन की बर्फीली चौकी पर तैनाती के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की.
शहीद नीरज चौधरी के चाचा संतोष चौधरी ने भावुक होकर बताया कि नीरज बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था. उसे उन्होंने अपने स्नेह से पाला और बड़ा किया. आज भले ही परिवार और गांव गमगीन है, लेकिन गर्व भी है कि नीरज ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी. गांव के लोग कह रहे हैं कि नीरज की शहादत ने पूरे क्षेत्र का मस्तक ऊंचा कर दिया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने की संभावना है


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
