आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज से एक युवक का बिजली के खंभे से झूलता शव बरामद किया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.


विज्ञापन
मृतक की पहचान विक्की रजक के रूप मे हुई है. वही मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इधर मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है. पत्नी के अनुसार कुछ दिनों पहले जमीन विवाद को लेकर नोक- झुक हुई थी. सोमवार की सुबह घर के बगल में खाली पड़े एक जमीन में बिजली के खंबे से झूलता उनके पति का शव बरामद किया गया.
विज्ञापन

