आदित्यपुर: अमृत नगर सतबोहनी में संचालित निःशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का तीसरा स्थापना दिवस शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे. योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया.

इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की औसत आयु प्रभावित हो रही है. ऐसे समय में योग निरोग रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समाज ने अपनों को खोया है, इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है.
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एनके झा ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर उनके लाभ बताए और लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग वास्तव में रोगों को दूर रखने का सशक्त माध्यम है. योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी यादव ने बताया कि नियमित योग से मोटापा, डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों से राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रतिदिन योग कक्षा संचालित होती है और उद्देश्य समाज को स्वस्थ व निरोग बनाना है.
कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, श्रीराम यादव, एसएन यादव, आदित्य कुमार, विकास लाल, सकलदेव यादव, अर्जुन यादव, कपिलदेव प्रसाद, काशीनाथ सिंह, रतन लाल गुप्ता, मनबोध शर्मा, योग कक्षा के जिला संयोजक राम कमार मिश्रा, आदित्य वाजपेयी, प्रफल्ल कमार सिन्हा, सुदर्शन सिंह, विजय शंकर सिंह, शिव दत्त पंडित, राम गहन पांडेय, सुनील कुमार मेहता, मिथिलेश शर्मा, सुरेश सिंह, मुंशी साह, विपिन प्रसाद, विजय कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे.

