आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai अधिवक्ता सह समाजसेवी संजय कुमार की 80 वर्षीय माता उर्मिला देवी का बीते शनिवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. स्वर्गीय उर्मिला देवी अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर संपन्न हुआ, जहां छोटे पुत्र प्रवीण कुमार ने मुखाग्नि दी.

इस दुखद घड़ी में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने अधिवक्ता संजय कुमार के घर पहुंच कर संवेदना प्रकट की और अर्थी को कंधा भी दिया. वहीं जलाडो के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश ने भी अधिवक्ता संजय कुमार की मां के निधन पर समवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है.
इस घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. संवेदना प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से देवशरण सिंह, डॉ. कुंदन कुमार, प्रो. अनिल यादव, डॉ. बसंत कुमार, सिमरन मेहरा, अरुण कुमार, मथुरा प्रसाद, सतीश मिश्रा, नवीन कुमार, इसरार अहमद, मोहम्मद सलीम, आफताब आलम, संतोष शर्मा, बीरबल शर्मा, एस.डी. प्रसाद, डॉ. लक्ष्मण ठाकुर, राजेंद्र कुमार, इंद्रजीत तिवारी, सुभाष सिंह, सिद्धनाथ सिंह यादव, उमेश प्रसाद, श्याम नंदन प्रसाद, सुरेश धारी, नीरज कुमार, सचिंद्र झा, घुंघरू पांडे, मोहम्मद आस्था आलम खान, भोला चौधरी, विकास शर्मा, व्यास शर्मा आदि शामिल रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
