आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब इमली चौक के पास रोड रेस्टोरेशन कार्य कर रहे जलापूर्ति कंपनी के कर्मचारियों पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया. 20 से 30 अज्ञात लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे सुपरवाइजर प्रेम राज गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य कर्मचारी चिंटू सिंह के पैर में भी गंभीर चोट आई.

विदित हो कि JWJL Intra Limited कंपनी द्वारा पूरे आदित्यपुर में जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है और उसी क्रम में यह हमला हुआ.
कंपनी के एडमिन भावेश झा ने बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे वाइन दुकान के बगल में काम चल रहा था, तभी अचानक हमला हुआ. हमलावरों ने धमकी दी कि काम बंद कर दो वरना सभी का हाल प्रेम राज जैसा होगा. घटना के बाद कर्मचारियों में भय और असुरक्षा की भावना है और काम ठप हो गया है.
भावेश झा ने इस संबंध में आदित्यपुर थाना को लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
